test

अरबाज खान क्यों नहीं चाहते कि जॉर्जिया एंड्रियानी को उनकी गर्लफ्रेंड बोला जाए

मुंबई। अरबाज खान लम्बे समय से जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहे हैं। कई मौकों पर दोनों साथ स्पॉट किए जाते रहे हैं। हालांकि अरबाज को यह पसंद नहीं आता कि कोई जॉर्जिया को उनकी गर्लफ्रेंड कहे। हाल ही एक इंटरव्यू में अरबाज ने कहा कि उनकी गर्लफ्रेंड होना जॉर्जिया की पहचान नहीं है, उनकी खुद की एक अलग पहचान है।

'आप उसे अरबाज खान की गर्लफ्रेंड नहीं कह सकते हैं'
अरबाज खान ने हाल ही बॉलीवुड बबल से बातचीत में जॉर्जिया और अपने रिलेशन पर बात करते हुए कहा,'सबसे पहली बात, उसे एक व्यक्ति के रूप में ट्रीट किया जाना चाहिए। मैं उन इन्फ्लुएंसर्स का नाम नहीं लूंगा जो लगातार उसे अरबाज खान की गर्लफ्रेंड लिखते हैं। उसकी अपनी अलग पहचान है। आप उसे अरबाज खान की गर्लफ्रेंड नहीं कह सकते हैं। आपको ऐसा नहीं करना चाहिए। इसकी वजह से वह प्रसिद्ध नहीं हुई है। वह फिलहाल मेरी लाइफ में हैं, लेकिन यह उनकी पहचान नहीं है।'

यह भी पढ़ें : अरबाज खान की गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी ने बोल्ड लुक से लगाई आग, मलाइका के हॉट लुक को किया फेल

'मेरे लिए सलमान खान का भाई क्यों लिखा जाए?'
अरबाज ने आगे कहा,'यह बिल्कुल वैसा ही है कि आप मेरे बारे में लिखें और मुझे सलीम खान का बेटा या सलमान खान का भाई कहें। क्यों? आप एक पाइंट के अलावा मुझे ऐसा क्यों कहेंगे? हर किसी को उनका स्पेस और पहचान दी जानी चाहिए। उसे यह पसंद आएगा।'

यह भी पढ़ें : बिकिनी में हॉट लग रहीं अरबाज खान की गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी, देखें फोटोज

मलाइका से अलग होने पर कही ये बात
इससे पहले अरबाज खान ने मलाइका अरोड़ा के साथ उनकी शादी टूट जाने के बाद लोगों के रिएक्शन पर अपनी प्रतिक्रिया दी। अरबाज ने कहा कि जब उनकी शादी टूटी, तो नकारात्मक कमेंट्स आने लगे। उन लोगों को नहीं पता कि हम कैसी परिस्थिति से गुजरे। फैंस को जो कपल पसंद आता है, उसे वह फॉलो करते हैं और चाहते हैं कि वे अलग न हों। लेकिन ऐसा हमेशा नहीं होता है। अरबाज ने इसमें आमिर खान का नाम लेकर कहा कि हाल ही में ऐसा आमिर के साथ हुआ। इसका मतलब ये कतई नहीं है कि हम बुरे लोग हैं।

'पिंच 2' कर रहे होस्ट
गौरतलब है कि अरबाज खान का टॉक शो 'पिंच 2' हाल ही प्रसारित हुआ है। इसमें पहले गेस्ट के रूप में उनके भाई और अभिनेता सलमान खान नजर आए। सलमान ने इस शो में कई ऐसे ट्वीट्स के जवाब दिए, जिनमें उन्हें ट्रोल किया गया था। एक इंटरव्यू में जब अरबाज से पूछा गया कि उन्होंने 'पिंच' के पहले सीजन में सलमान को क्यों नहीं बुलाया, इस पर उन्होंने कहा कि वे चाहते थे कि पहले अपने दम पर सफलता हासिल करें। इसके बाद ही सलमान को आमंत्रित किया जाए।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3xZJYLg
अरबाज खान क्यों नहीं चाहते कि जॉर्जिया एंड्रियानी को उनकी गर्लफ्रेंड बोला जाए अरबाज खान क्यों नहीं चाहते कि जॉर्जिया एंड्रियानी को उनकी गर्लफ्रेंड बोला जाए Reviewed by N on July 22, 2021 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.