test

पति के निधन के बाद मंदिरा बेदी ने शेयर की परिवार संग फोटो, सूजी आंखों में नजर आया दर्द

नई दिल्ली। मशहूर एक्ट्रेस मंदिरा बेदी बीते कुछ समय से बुरे वक्त से गुजर रही हैं। हाल ही में उनके पति राज कौशल का देहांत हो गया। पति के निधन के बाद से मंदिरा बेदी बुरी तरह से टूट गई थीं। मंदिरा बेदी पर उनके दो बच्चों की जिम्मेदारी भी है। काफी समय बाद एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर एक्टिव हुई हैं। उन्होंने एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। जिसमें उनकी आंखों में उनका दर्द साफ झलक रहा है। मंदिरा ने तस्वीर को शेयर करते हुए एक इमोशनल मैसेज भी लिखा है।

तस्वीर को शेयर कर लिखा इमोशनल मैसेज

मंदिर बेदी ने अपने परिवार के साथ फोटो को शेयर किया है। इस तस्वीर में मंदिर संग उनके माता-पिता और उनके दोनों बच्चे नज़र आ रहे हैं। सभी कैमरे की तरफ मुस्कुराते हुए पोज दे रहे हैं। तस्वीर में गौर से देखेंगे तो मंदिरा अपनी मुस्कुान के पीछे अपने दर्द को छुपाती हुईं नज़र आ रही हैं। उनकी आंखे सूजी हुई हैं।

बावजूद इसके वो अपने परिवार के लिए खुश हो रही हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए मंदिरा ने कैप्शन में लिखा है कि "केवल प्यार...मैं अपने प्यार के लिए अपने परिवार की बहुत आभारी हूं...आपके प्यार, दया और सपोर्ट के लिए शुक्रिया"।

 

यह भी पढ़ें- मंदिरा बेदी ने बदली इंस्टाग्राम डीपी, पति की अर्थी को कंधा देने पर ट्रोल हो रही एक्ट्रेस को मिला इंडस्ट्री का सपोर्ट

मंदिरा बेदी को सपोर्ट कर रहे हैं लोग

सोशल मीडिया पर लंबे समय बाद मंदिरा ने कोई तस्वीर शेयर की है। ऐसे में उनकी तस्वीर पर उनके फैंस उन्हें सपोर्ट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। सभी मंदिरा के लिए कमेंट् बॉक्स में हार्ट का इमोजी बनाकर भेज रहे हैं। साथ ही मंदिरा को बुरे वक्त में मजबूत बने रहने के लिए हिम्मत दे रहे हैं। आपको बता दें पति की अर्थी को कंधा देने पर सोशल मीडिया पर मंदिरा को काफी ट्रोल किया गया था। जिसके बाद कई सेलेब्स एक्ट्रेस के समर्थन में आए थे।

यह भी पढ़ें- सिर पर चुन्नी रखकर मंदिरा बेदी ने बनाया कड़ा प्रसाद,बेटे को बताया क्यों है आम खाने से अलग

हार्ट अटैक से हुई पति की मौत

मंदिरा के पति राज कौशल का निधन 30 जून को दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुई थी। राज कौशल ने देहांत से पहले अपने दोस्तों संग पार्टी की थी। जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर की थी। राज कौशल की अचानक हुई मौत से पूरी फिल्मी इंडस्ट्री हैरत में आ गई थी। मंदिरा बेदी को संभालने के लिए कई स्टार्स उनके घर पर पहुंचे थे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3hWZNNh
पति के निधन के बाद मंदिरा बेदी ने शेयर की परिवार संग फोटो, सूजी आंखों में नजर आया दर्द पति के निधन के बाद मंदिरा बेदी ने शेयर की परिवार संग फोटो, सूजी आंखों में नजर आया दर्द Reviewed by N on July 22, 2021 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.