test

निक जोनस से शादी करने से पहले प्रियंका चोपड़ा कर चुकी हैं इन स्टार्स को डेट

नई दिल्ली। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा आज इंटरनेशनल स्टार बन चुकी हैं। आज उनकी पहचान केवल भारत तक ही सीमित नहीं रह गई है, बल्कि विदेशों में भी प्रियंका के नाम का डंका बजता है। प्रियंका ने कई हॉलीवुड फिल्म्स और वेब सीरीज़ में काम किया है। आज दिलों पर राज करने वाली प्रियंका चोपड़ा का जन्मदिन है। प्रियंका आज 39 साल की हो चुकी हैं। 19 साल के करियर में प्रियंका ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में खूब नाम कमाया है। यही नहीं प्रियंका ने हॉलीवुड के मशहूर सिंगर निक जोनस को अपना पति बनाया, लेकिन बॉलीवुड में भी प्रियंका कई अभिनेताओं संग रिलेशनशिप में रह चुकी हैं। चलिए आपको बतातें हैं प्रियंका चोपड़ा के उन अफेयर्स के बारें में।

Akshay Kumar

अक्षय कुमार

प्रियंका चोपड़ा शादी से पहले अपने कई अफेयर्स के चलते खूब सुर्खियां बंटोर चुकी हैं। इस लिस्ट में बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी कि अक्षय कुमार का नाम भी शामिल है। फिल्म ऐतराज में अक्षय कुमार संग प्रियंका चोपड़ा को देखा गया था। फिल्म में प्रियंका और अक्षय ने खूब बोल्ड सीन्स दिए थे। इस फिल्म के बाद प्रियंका का नाम अक्षय कुमार संग जुड़ने लगा। 'ऐतराज' के बाद प्रियंका ने अक्षय संग कई फिल्मों में काम किया।

बताया जाता है कि जब अक्षय प्रियंका के साथ फिल्म वक्त की शूटिंग कर रहे थे। तब ट्विंकल खन्ना ने प्रियंका को फोन किया था। दोनों के बीच काफी झगड़ा हुआ। जिसके बाद प्रियंका ने अक्षय संग अपने सारे रिश्ते तोड़ दिए।

Shahrukh Khan

शाहरुख खान

शाहरुख खान का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। दरअसल, जब शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा ने साथ में फिल्म डॉन की थी। तब दोनों के लिंकअप की खबरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी थी। शूटिंग के दौरान शाहरुख और प्रियंका काफी करीब आ गए थे। इस बात की खबर जब गौरी खान को लगी तो उन्होंने एक्ट्रेस को दूर रहने की सलाह दी। बताया जाता है कि प्रियंका ही नहीं बल्कि शाहरुख को भी गौरी ने आड़े हाथ लिया था। बताया जाता है कि फिल्म डॉन के बाद से दोनों ने साथ में कोई फिल्म नहीं की।

shahid kapoor

शाहिद कपूर

प्रियंका चोपड़ा एक्टर शाहिद कपूर को भी डेट कर चुकी हैं। अक्सर दोनों को साथ में स्पॉट किया जाता था। लेकिन शाहिद संग भी प्रिंयका का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया। दोनों ने ही फिल्म 'कमीने' में काम किया था। दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था।

harman baweja

हरमन बवेजा

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का नाम एक्टर हरमन बवेजा संग भी जुड़ चुका है। दोनों ही साथ में दो फिल्मों की हैं। फिलहाल प्रियंका पति निक जोनस संग न्यूयॉर्क में हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3xO9sv8
निक जोनस से शादी करने से पहले प्रियंका चोपड़ा कर चुकी हैं इन स्टार्स को डेट निक जोनस से शादी करने से पहले प्रियंका चोपड़ा कर चुकी हैं इन स्टार्स को डेट Reviewed by N on July 18, 2021 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.