test

सलमान खान 'बिग बॉस' में जमीन पर क्यों लेट जाते हैं? रोहित शेट्टी ने बताई वजह

नई दिल्ली। टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस लोगों को बहुत पसंद है। इसकी टीआरपी हमेशा हाई रहती है। इस शो में फिल्म और टीवी जगत के कई सेलेब्स हिस्सा लेते हैं। लेकिन ये शो सलमान खान की वजह से भी जाना जाता है। वह सालों से इस शो को होस्ट करते आए हैं। हर वीकेंड पर वह कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाते हैं। लेकिन कई बार वह कंटेस्टेंट्स से बात करते-करते स्टेज पर लेट जाते हैं। क्या आप जानते हैं कि वह ऐसा क्यों करते हैं?

ये भी पढ़ें: 62 साल की उम्र में रणबीर कपूर के साथ रोमांस करना चाहती हैं नीना गुप्ता

अब डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने इस राज से पर्दा उठाया है। दरअसल, पिछले दिनों 'खतरों के खिलाड़ी 11' की शूटिंग चल रही थी। इस शो को रोहित शेट्टी करते हैं। ऐसे में शूटिंग के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि रोहित को सलमान खान की याद आ गई।

हाल ही में 'खतरों के खिलाड़ी 11' के मेकर्स ने एक नया प्रोमो जारी किया है। इसमें कंटेस्टेंट राहुल वैद्य 'पहला नशा' गाना गाते दिख रहे हैं और उस पर अर्जुन बिजलानी और विशाल आदित्य सिंह डांस कर रहे हैं। विशाल ने अपने मुंह में गुलाब का फूल पकड़ा हुआ है। वह अर्जुन को रिझाने की कोशिश करते हैं। दोनों की मस्ती खत्म नहीं होती हैं और ये देखते-देखते रोहित शेट्टी पर जमीन पर लेट जाते हैं। इसके बाद रोहित कहते हैं, 'सलमान भाई अब मुझे समझ आया कि आप बिग बॉस में क्यों जमीन पर लेट जाते हो। जब हो जाए तो बताना।' फिर रोहित खुद को एक बॉक्स में बंद कर लेते हैं।

ये भी पढ़ें: शरत सक्‍सेना ने 71 साल की उम्र में बनाई जबरदस्त बॉडी, ट्रांसफॉर्मेशन देख लोग हुए हैरान

रोहित की ये बात सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगते हैं। उनका ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। बता दें कि 'खतरों के खिलाड़ी 11' की शूटिंग साउथ अफ्रीका के केप टाउन में हुई है। कुछ ही दिन पहले शो की शूटिंग खत्म हुई है और अब सभी लोग वापस लौट चुके हैं। इस बार शो में विशाल आदित्य सिंह, राहुल वैद्य, निक्की तंबोली, अभिनव शुक्ला, श्वेता तिवारी, अर्जुन बिजलानी, वरुण सूद, दिव्यांका त्रिपाठी, अनुष्का सेन, महक चहल, आस्था गिल और सना मकबूल जैसे सेलेब्स हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3xklpZ5
सलमान खान 'बिग बॉस' में जमीन पर क्यों लेट जाते हैं? रोहित शेट्टी ने बताई वजह सलमान खान 'बिग बॉस' में जमीन पर क्यों लेट जाते हैं? रोहित शेट्टी ने बताई वजह Reviewed by N on July 05, 2021 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.