test

अमिताभ बच्चन को अपने शो में लाना चाहते हैं अरबाज खान, मनाने के लिए करेंगे ये काम

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता अरबाज खान का चैट शो पिंच इन दिनों काफी चर्चा में हैं। हाल ही में इस शो का दूसरा सीजन शुरू हुआ है। इस सीजन की पहली शुरूआत सलमान खान से हुई है। जिसमें सलमान खान ने इस शो में पहुंचकर अपने फिल्मी करियर से लेकर निजी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे किए हैं। अब अभिनेता अरबाज खान अपने चैट शो ‘पिंच’ में बिग को देखना चाहते है।

अरबाज खान कहते है कि अमिताभ बच्चन ने कई साक्षात्कार दिए है, जिसमें लोगों ने उनसे सिर्फ उनकी फिल्मों और पात्रों के बारे में जानने की कोशिश की हैं, लेकिन कितने लोगों इस बात को जानते है कि सोशल मीडिया पर उनकी क्या राय है यदि वो हमारे शो में आते हैं और सोशल मीडिया से जुड़ना चाहते हैं, तो यह काफी फायदेमंद होगा इस शो के लिए। मैं निश्चित रूप से अपने अगले शो में उन्हें लाने के लिए उनका पीछा करूंगा और किसी भी तरह से उन्हें शो में लाने की कोशिश करूंगा।

‘पिंच’ एक ऐसा शो है, जहां पर आकर मशहूर हस्तियां ट्रोल्स, साइबर-बदमाशी का सामना करने और उनके मुकाबला करने के तंत्र के बारे में बात करती है। शो का प्रीमियर 21 जुलाई यानि की आज से शुरू होने वाला है। इसमें आयुष्मान खुराना, फराह खान, अनन्या पांडे, कियारा आडवाणी और अन्य जैसे मेहमान शामिल होंगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/36MDhjU
अमिताभ बच्चन को अपने शो में लाना चाहते हैं अरबाज खान, मनाने के लिए करेंगे ये काम अमिताभ बच्चन को अपने शो में लाना चाहते हैं अरबाज खान, मनाने के लिए करेंगे ये काम Reviewed by N on July 21, 2021 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.