test

पाकिस्तानी क्रिकेटर की दुल्हन बनने वाली थीं रेखा, ज्योतिषी के पास तक पहुंच गई थीं एक्ट्रेस की मां

नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा जगत की मशहूर अदाकारा रेखा अपने अभिनय और खूबसूरती के आज भी मशहूर हैं। रेखा कई शानदार फिल्मों में काम किया है। यही वजह है कि सालों बाद भी उनका जादू फिल्म इंडस्ट्री पर छाया हुआ है। रेखा ने जितनी सुर्खियां अपने काम से बंटोरी उतनी ही अपने निजी जिंदगी में आए उतार-चढ़ाव से भी बंटोरी। रेखा के अफेयर्स के किस्से किसी से छुपे नहीं हैं। आज भी उनका नाम सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का संग जुड़ा जाता है। वैसे आपको अभिनेताओं से लेकर रेखा का नाम पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर और पीएम इमरान खान संग भी जुड़ चुका है। आज हम इमरान खान और रेखा को लेकर एक दिलचस्प किस्सा सुनाने जा रहे हैं।

rekha_2.jpg

इमरान खान संग थी रेखा रिलेशनशिप में

खबरों की मानें तो कहा जाता है कि एक वक्त ऐसा था जब एक्ट्रेस रेखा पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर इमरान खान को डेट कर रही थीं। दोनों के बीच का रिश्ता काफी हद तक आगे बढ़ चुका था। दोनों शादी का मन तक बना चुके थे। दरअसल, एक पत्रिका में छपी खबर के अनुसार क्रिकेटर इमरान खान दिल से रेखा से शादी करना चाहते थे। रेखा के लिए इमरान खान मुंबई तक आया करते थे और उनके साथ वक्त बिताया करते थे। अक्सर दोनों को साथ में स्पॉट भी किया जाता था।

यह भी पढ़ें- रेख- जया के साथ नहीं बल्कि इन दो एक्ट्रेसेस के साथ यश चोपड़ा बनाना चाहते थे फिल्म 'सिलसिला'

रेखा की मां को पसंद थे इमरान खान

इमरान खान संग रेखा के रिश्ते को लेकर उनकी मां काफी खुशी थीं। रेखा मां इरफान खान को परफेक्ट मैन मानती थी। बताया जाता है कि इमरान खान संग रेखा की शादी को लेकर रेखा की मां ने दिल्ली में रहने वाले एक ज्योतिष को भी उनकी कुंडली दिखाई थी। लेकिन किसी वजह से इमरान खान और रेखा की शादी नहीं हो पाई।

यह भी पढ़ें- मौत और जिंदगी की जंग लड़ रहे अमिताभ बच्चन से नहीं मिलने दिया गया Rekha को, कहा था- 'शायद मौत भी...'

रेखा संग रिश्तों पर बोले थे इमरान खान

वहीं एक इंटरव्यू में इमरान खान ने रेखा संग रिश्तों की खबरों पर कहा था कि एक छोटे वक्त के लिए उन्हें एक्ट्रेस की कंपनी काफी पसंद आई। एन्जॉय किया और आगे बढ़ गया। इमरान खान ने ये भी कहा था कि वो कभी भी किसी अभिनेत्री संग शादी के बारें में सोच भी नहीं सकते हैं। वैसे आपको बता दें रेखा के बाद इमरान खान का और अभिनेत्रियों संग भी जुड़ा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3kC4NZr
पाकिस्तानी क्रिकेटर की दुल्हन बनने वाली थीं रेखा, ज्योतिषी के पास तक पहुंच गई थीं एक्ट्रेस की मां पाकिस्तानी क्रिकेटर की दुल्हन बनने वाली थीं रेखा, ज्योतिषी के पास तक पहुंच गई थीं एक्ट्रेस की मां Reviewed by N on July 20, 2021 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.