test

जब 'लेस्बियन' से जुड़े सवाल पर प्रियंका ने बताया अपना अनुभव, दीपिका पादुकोण हुईं हैरान !

नई दिल्ली। करण जौहर के चैट शो पर अक्सर सिलेब्स आते है और अपने जीवन से जुड़ा बातों को शेयर करते हैं। और उस दौरान करण भी सेलेब्स से ऐसे सवाल पूछते हैं जो सेलेब्स के लिए भी काफी भापी पड़ जाते है लेकिन कभी कभी तो ऐसा भी होता है कि करण खुद इन सवालों में फंस कर रह जाते है। ऐसा ही कुछ हुआ जब उनके चैट शो के एक एपिसोड में प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण की एक साथ एंट्री हुई थीं। करण जौहर ने उनसे 'लेस्बियन एनकाउंटर' पर सवाल किया था। जिस पर दीपिका और प्रियंका ने करण की बॉडी लैंग्वेज को ऐसे कॉपी किया कि वो खुद शर्म से पानी पानी हो गए। उनका यह पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हुआ है।

प्रियंका को मिला लेस्बियन से प्रस्ताव

करण जौहर के चैट शो में करण ने कुछ ऐसे सवाल भी पूछे थे जो काफी हैरान करने वाले थे। इसस पहले के एक एपिसोड में उन्होंने दीपिका पादुकोण और कटरीना कैफ से भी किसी लेस्बियन से पाला पड़ने के बारे में सवाल किया था। और यही सवाल जब प्रियंका से पूछा गया तो उन्होंने इसका जवाब जैसे ही हां में दिया ,तो थोड़ी देर के लिए तो खुद दीपिका पादुकोण हैरान रह गई।

दीपिका ने खींची करण जौहर की टांग

करण इसके बाद जब अपने सवाल को सुधारने की कोशिश करते है तो उस दौरान दीपिका बोलती हैं कि ये कोई पाप नहीं है। इस पर करण कहते हैं, हां ये पाप नहीं है तो दीपिका करण को चिढ़ाते हुए बोलती हैं, हां जब यह पाप नहीं है तो आप अपना घुटना क्यों मलने लगे? इसके बाद दीपिका और प्रियंका दोनों जोर से हंस पड़ती है जिसे देख करण भी शरमा जाते हैं।

प्रियंका ने बताया अपना अनुभव

प्रियंका चोपड़ा ने इस शो में अपने एक्सपीरिएंस को बताते हुए कहा है कि- कुछ साल पहले उनकी मुलाकात एक लड़की से हुई थी जो काफी प्यार से पेश आ रही थी और फ्लर्ट कर रही थी। प्रियंका ने बताया कि बात करने के दौरान वो जैसे ही आगे बढ़ने लगी,तभी मैने उस लड़की को ऐसा हरकत के लिए मना कर दिया। प्रियंका ने यह भी बताया कि उस लड़की को करण भी जानते थे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2U515MZ
जब 'लेस्बियन' से जुड़े सवाल पर प्रियंका ने बताया अपना अनुभव, दीपिका पादुकोण हुईं हैरान ! जब 'लेस्बियन' से जुड़े सवाल पर प्रियंका ने बताया अपना अनुभव, दीपिका पादुकोण हुईं हैरान ! Reviewed by N on July 12, 2021 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.