अपनी ही एक्टिंग देख हताश होकर मुंबई छोड़कर जाने लगे थे शाहरुख खान, कहा था- मेरे बस की नहीं है एक्टिंग'
नई दिल्ली। फिल्म 'दीवाना' से बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। इस फिल्म के साथ ही शाहरुख का फिल्मी करियर तेजी से दौड़ने लगा था। 'दीवाना' से शाहरुख खान को खूब लोकप्रियता हासिल हुई थी। इस फिल्म के बाद शाहरुख को फिल्म राजू बन गया जेंटलमैन ऑफर हुई थी। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस जूही चावला, अमृता सिंह और नाना पाटेकर दिखाई दिए थे। जब ये रिलीज़ हुई शाहरुख अपनी ही एक्टिंग देख निराश हो गए और मुंबई छोड़ने का मन बना लिया। जानिए क्या है पूरा किस्सा।
जब शाहरुख खान को अहसास हुआ जीरो होने का
एक पत्रिका को इंटरव्यू देते हुए शाहरुख खान ने इस किस्से का जिक्र किया था। दरअसल, इंटरव्यू के दौरान शाहरुख से पूछा गया था कि 'उनकी जिंदगी में वो पल कौन सा है जब उन्हें ऐसा महसूस हुआ कि वो जीरो हैं।' जिसका जवाब देते हुए शाहरुख ने अपनी फिल्म 'राजू बन गया जेंटलमैन' से जुड़ा एक किस्सा सुनाया। शाहरुख ने बताया कि 'जब उन्होंने ये फिल्म देखी तब उन्हें इस बात का एहसास हुआ था। ये फिल्म उन्होंने जूही चावला और निर्देशक अजीज मिर्जा के साथ बैठकर देखी थी।'
मुंबई छोड़ने का बना लिया था मन
शाहरुख खान ने आगे बताया कि 'फिल्म देखने के बाद उन्होंने उन सभी के चेहरे देखें और अपना बैग पैक करके दिल्ली जाने के लिए तैयार हो गए। बैग पैक कर शाहरुख खान एयर इंडिया फ्लाइट पकड़ने एयरपोर्ट तक चले गए थे। तब खुद से उन्होंने कहा था कि वो एक्टिंग नहीं कर सकते हैं। शाहरुख ने बताया कि उन्होंने पूरी फिल्म नहीं देखी बस फिल्म का कुछ ही पार्ट देखा था।'
यह भी पढ़ें- लग्जरी कार में बेटी सुहाना को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे Shahrukh Khan, 'पठान' लुक को छिपाने की कर रहे थे कोशिश
कम पैसों में भी शाहरुख खान ने किया काम
हालांकि शाहरुख खान आज भी मुंबई है, लेकिन उन्होंने समय के साथ-साथ अपनी एक्टिंग से दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया। उनकी बेहतरीन फिल्मों की वजह से आज शाहरुख बॉलीवुड के बादशाह के नाम से जाने जाते हैं। आपको बता दें एक वक्त ऐसा था जब शाहरुख खान थिएटर के बाहर खड़े होकर टिकट बेचा करते थे। उस वक्त उन्हें महज 50 रुपए ही मिलते थे।
यह भी पढ़ें- Shahrukh Khan फिल्मों से ही नहीं सोशल मीडिया से भी करते हैं अच्छे कमाई, एक पोस्ट शेयर करने के मिलते हैं करोड़ों रुपये
पठान में आएंगे नज़र
शाहरुख खान जल्द ही फिल्म पठान में दिखाई देने वाले हैं। इस फिल्म में शाहरुख दमदार एक्शन करते हुए नज़र आने वाले हैं। वहीं फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और एक्टर जॉन अब्राहम भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3wZXrS2
No comments: