test

तैमूर नाम पर बवाल देख सैफ बदलना चाहते थे बेटे का नाम, करीना ने कर दिया था साफ इनकार

नई दिल्ली। बॉलीवुड के मशहूर कपल्स में से एक हैं एक्ट्रेस करीना कपूर खान और एक्टर सैफ अली खान। दोनों की जोड़ी काफी पसंद किया है। वहीं उनके बड़े बेटे तैमूर अली खान सबसे चहते स्टारकिड्स में से एक हैं। ये बात तो जब जानते हैं कि जब सैफ और करीना ने अपने बड़े बेटे का नाम तैमूर रखा तो खूब बवाल हुआ था। देशभर में बेटे के नाम पर हो रहे विरोध को देख सैफ ने तैमूर नाम बदलने का फैसला ले लिया था। जब उन्होंने ये बात करीना को बताई तो इस बात के लिए बिल्कुल भी राजी नहीं हुई। एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने अपनी बहन करीना कपूर का इस बात पर रिएक्शन बताया।

बेटे के नाम को बदलने पर करीना कपूर खान का रिएक्शन

इंटरव्यू में करिश्मा कपूर ने बताया कि बेटे का नाम तैमूर अली खान रखने पर करीना कपूर और सैफ अली खान को खूब ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। सैफ ने करीना से बेटे का नाम बदलने के लिए भी कहा था, लेकिन करीना का कहना था कि 'ये उनके बच्चे का पर्सनल मामला है। इस मामले को पर्सनली नहीं ले सकते हैं। करीना ने साफ शब्दों में सैफ से तैमूर का नाम बदलने के लिए मना कर दिया था।'

करीना कपूर खान ने समझाया था तैमूर का मतलब

बेटे तैमूर के नाम को लेकर करीना कपूर खान ने बताया था कि 'बेटे का नाम उन्होंने अरेबिक से लिया था। जिसका मतलब लोहा होता है। नाम सुनकर सैफ को अच्छा लगा था इसलिए बेटे का नाम तैमूर रख दिया।' आपको बता दें तैमूर उजबेकिस्तान के एक लुटेरे का नाम था। जिसका नाम तैमूर लंग था। ये वही तैमूर है जिसने 14वीं शताब्दी में भारत में काफी लूटपाट की थी और उत्पात मचाया था।

सैफ-करीना के छोटे बेटे का नाम

21 फरवरी 2021 को करीना कपूर खान ने अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया था। जिसका नाम सैफ और करीना ने जेह अली खान रखा है। जेह शब्द का अर्थ शुभता यानी कि सकारात्मकता का चिन्हा होता है। सोशल मीडिया पर बेबो ने अपने छोटे बेटे की कुछ-कुछ तस्वीरें पोस्ट की है। हालांकि उन तस्वीरों में बेबो के बेटा का चेहरा ठीक ढंग नज़र नहीं आ रहा है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3eHtuQq
तैमूर नाम पर बवाल देख सैफ बदलना चाहते थे बेटे का नाम, करीना ने कर दिया था साफ इनकार तैमूर नाम पर बवाल देख सैफ बदलना चाहते थे बेटे का नाम, करीना ने कर दिया था साफ इनकार Reviewed by N on July 21, 2021 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.