test

किशोर कुमार के मजाक करने की आदत से परेशान थीं लता मंगेशकर, रिकॉर्डिंग करने से कर दिया था मना

नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा जगत में सभी सुरीली आवाज़ की बात होती है। तो सबसे पहला नाम जुंबा पर किशोर कुमार और लता मंगेशकर का ही आता है। सालों बाद भी दोनों की आवाज़ के सभी दीवाने हैं। गुज़रे जमाने की सुपरहिट जोड़ी थी किशोर दा और लता दीदी की। बताया जाता है कि एक वक्त ऐसा आ गया था कि लता मंगेशकर ने किशोर कुमार संग गाना गाने के लिए माना कर दिया था। वो उनके साथ रिकॉर्डिंग नहीं करना चाहती थीं। जिसकी वजह किशोर कुमार का मज़ाक करना था। लता दीदी किशोर कुमार की मजाक करने की आदत से काफी परेशान हो गई थी। जानें ये दिलचस्प किस्सा।

किशोर कुमार संग गाने से मना कर दिया था लता मंगेशकर ने

दरअसल, कुछ समय पहले मशहूर गीतकार समीर अंजान कॉमडी सीरियल 'द कपिल शर्मा शो' आए थे। जहां उन्होंने लता मंगेशकर और किशोर दा से जुड़ा एक मजेदार किस्सा सुनाया। जिसे सुनकर शो में आए ऑडियंस ठहाके मारकर जोरों से हंसने लगी। समीर ने बताया कि एक वक्त ऐसा कि लता दीदी ने किशोर कुमार संग गाना बंद कर दिया। समीर बतातें है कि किशोर कुमार जब भी आते थे वो उनसे और लता मंगेशकर से खूब बात करते थे।

बात करते हुए किशोर कुमार जोक या चुटकुले सुनाने लगते थे। उनके जोक सुनकर वो और लता मंगेशकर खूब हसंते। जिसकी वजह से उनकी आवाज़ थक जाती थी और किशोर कुमार खुद गाना गाकर चले जाते थे। ये देख लता मंगेशकर इतनी नाराज़ हुई कि उन्होंने कहा कि 'इसे गा लेने दो मैं इनके साथ नहीं गाउंगी।'

 

फिर गाना गाने लगे किशोर-लता

समीर ने आगे बताया कि इस किस्से के बाद फिर समय ऐसा आया कि ऐसा लगने लगा कि अगर दोनों साथ में नहीं गाएंगे तो काफी दिक्कत हो जाएगी। फिर जैसे ही लता जी आईं। किशोर कुमार ने फिर उनसे बात करने लगा। तभी लता जी ने कहा कि पहले गाना गाने दो फिर किस्सा सुनाना। ये सुनकर तुरंत किशार दा बोले की किस्सा का गाने से क्या लेना देना। और वो गाना था ‘सुनो कहो, हुआ क्या’। किशोर कुमार बोले सोचो एक घर में एक कमोड पर तुम बैठी हो एक पर मैं और ये गाना गा रहे हैं।’

सिंगर्स को लेकर सुनाया किस्सा

समीर ने बताया कि उन्होंने जो भी गाना रिकॉर्ड किया। उससे कोई ना कोई किस्सा जोड़ा हुआ था। किशोर दा और लता दी के साथ-साथ कई सिंगर्स के ऐसे किस्से हैं। समीर ने कुमार सानू और अल्का जी को गाने को लेकर भी कहा। समीर ने बताया कि 'जब कुमार सानू और अल्का भी गाने आती थीं तो नदीम असली ट्यून नहीं सुनाता था। वो दूसरी ट्यून सुना देता था और ये लोग बाद में पकड़ भी लेते थे।'



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2T1wuzy
किशोर कुमार के मजाक करने की आदत से परेशान थीं लता मंगेशकर, रिकॉर्डिंग करने से कर दिया था मना किशोर कुमार के मजाक करने की आदत से परेशान थीं लता मंगेशकर, रिकॉर्डिंग करने से कर दिया था मना Reviewed by N on July 09, 2021 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.