test

जब रणबीर कपूर और कटरीना कैफ ने ब्रेकअप के बाद एक-दूसरे को किया बुरी तरह इग्नोर

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर को इंडस्ट्री का चॉकलेटी बॉय कहा जाता है। कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुके रणबीर अपनी पर्सनल लाइफ के कारण काफी चर्चा में रहते हैं। पिछले काफी वक्त से वह एक्ट्रेस आलिया भट्ट को डेट कर रहे हैं। लेकिन एक वक्त ऐसा था जब रणबीर कपूर कटरीना कैफ पर अपनी जान छिड़कते थे। दोनों का लंबे वक्त तक अफेयर रहा था। दोनों ने एक-दूसरे को छह साल तक डेट किया था। सोशल मीडिया पर आए दिन रोमांटिक तस्वीरें वायरल होती रहती थीं। दोनों लिव-इन में रहते थे।

ये भी पढ़ें: सनी देओल की सुपरहिट फिल्म 'गदर' के लिए कपिल शर्मा ने की थी एक्टिंग, डायरेक्टर ने काट दिया सीन

छह साल बाद हुए अलग
कहा जाता है कि रणबीर और कटरीना की लव स्टोरी की शुरुआत “अजब इश्क की गजब कहानी” से शुरू हुई थी और फिल्म “राजनीति” तक दोनों का इश्क परवान चढ़ चुका था। धीरे-धीरे दोनों के अफेयर की खबरें सबके सामने लगीं। ऐसा लगा कि अब दोनों जल्द ही शादी कर सकते हैं। लेकिन अचानक दोनों के ब्रेकअप से हर कोई हैरान रह गया। ब्रेकअप के बाद दोनों की फिल्म जग्गा जासूस रिलीज हुआ थी। इस वक्त दोनों एक-दूसरे को इग्नोर करने लगे थे। दोनों एक दूसरे से बचना चाहते थे। खबरों के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों एक-दूसरे से बात तक नहीं करते थे। लेकिन फिल्म के प्रमोशन के लिए दोनों को साथ आना पड़ा।

एक-दूसरे को इग्नोर करते दिखे
दोनों ने साथ में कई इवेंट और इंटरव्यूज़ में हिस्सा लिया था। लेकिन इस दौरान दोनों के बीच दूरियां साफ देखी जा सकती थीं। इतना ही नहीं, दोनों एक-दूसरे को इग्नोर करते हुए नजर आते थे और जब मौका मिलता था एक-दूसरे की बेइज्जती भी कर देते थे। एक बार एक इवेंट में रणबीर कटरीना की तारीफ करते हुए कहते हैं कि मेरे लिए थोड़ा मुश्किल होता है क्योंकि मैं इसके जितना कमाल का डांसर नहीं हूं। ये बहुत शानदार हैं। इतने में कटरीना बोल पड़ती हैं, वो तो है।

ये भी पढ़ें: सनी देओल और अर्चना पूरन सिंह ने स्वीमिंग पूल में किया था लिपलॉक, सीन ने बटोरी थीं काफी सुर्खियां

तू पीके आया है क्या?
इसके बाद रणबीर मजाक में कहते हैं कि बहुत सारे लोग नहीं जानते हैं कि जब कटरीना ने शीला की जवानी, चिकनी चमेली और कमली जैसे बहुत उम्दा गाने किए थे। इसके पीछे सबसे बड़ा मेरा हाथ था। क्योंकि मैं इसको हाव-भाव वगैरह सब कुछ सिखाता था। लेकिन तुमने कभी मुझे कोई आभार नहीं दिखाया। इतने में कटरीना बोल पड़ती हैं- तू पीके आया है क्या? जिसके बाद रणबीर पत्रकारों के सवालों का जवाब देने लगते हैं। इसके अलावा, ऐसे कई मौके आए जब दोनों एक-दूसरे से बचते नजर आए।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3hoD38u
जब रणबीर कपूर और कटरीना कैफ ने ब्रेकअप के बाद एक-दूसरे को किया बुरी तरह इग्नोर जब रणबीर कपूर और कटरीना कैफ ने ब्रेकअप के बाद एक-दूसरे को किया बुरी तरह इग्नोर Reviewed by N on July 08, 2021 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.