test

Dilip Kumar Passes Away: बॉलीवुड के ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार का हुआ निधन, लंबे समय से बीमार चल रहे थे

नई दिल्ली। Dilip Kumar Death: बॉलीवुड के ट्रेजेडी किंग कहे जाने वाले दिग्गज एक्टर दिलीप कुमार का आज सुबह 7.30 बजे निधन हो गया है। वो 98 साल के थे। दिलीप कुमार को सांस लेने में दिक्कत के चलते 29 जून को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

फिल्म इंडस्ट्री में पसरा मातम

दिलीप कुमार (Dilip Kumar) की निधन की खबर सुनते ही बॉलीवुड इंडस्ट्री को बड़ा सदमा लगा है। सेलेब्स सोशल मीडिया के जरिए अपने इस महान अभिनेता को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। बता दें, इससे पहले भी दिलीप कुमार को सांस लेने में तकलीफ हुई थी, जिसके बाद 6 जून को उन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। पांच दिनों तक चले इलाज के बाद दिलीप कुमार की हालत में सुधार हुआ था, जिसके बाद डॉक्टर्स ने उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी थी और सायरा बानो उन्हें घर ले गई थीं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2THSmAf
Dilip Kumar Passes Away: बॉलीवुड के ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार का हुआ निधन, लंबे समय से बीमार चल रहे थे Dilip Kumar Passes Away: बॉलीवुड के ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार का हुआ निधन, लंबे समय से बीमार चल रहे थे Reviewed by N on July 07, 2021 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.