test

जब Kailash Kher के कॉन्सर्ट में पंहुची एक लड़की ने हाथ में ब्लेड लेकर दी थी धमकी... बढ़ गई थी टेंशन!

नई दिल्ली। सुरों के बेताज बादशाह कैलाश खेर (Kailash Kher) की अवाज आज हर देश के कोने कोने में गूंज रही है। अपनी खास अवाज के चलते करोड़ों फैंस उनके दिवाने हैं। इनकी आवाज में वो मीठास रहती है कि सुनने वाला भी मंत्रमुग्ध हो जाता है। ऐसी ही फैंस की एक दिवानगी का एक किस्सा उनकी लाइफ से जुड़ चुका है जिसे वो आज तक नही भूल पाए हैं। आइए जानते है उनके जीवन से जुड़े किस्से के बारे में..

Read More:- मोना सिंह से तनीषा मुखर्जी तक, मां बनने के लिए इन सेलेब्स ने फ्रीज कराए एग्स

कैलाश खेर ने इस किस्से को एक इंटरव्यू के दौरान शेयर किया था। जिसमें उन्होंने बताया था कि अपने करियर की शुरुआत में वो एक कॉन्सर्ट कर रहे थे। उसी दौरान एक लड़की हाथ में ब्लेड लेकर उनके पास पहुचने के लिए सेक्योरिटी से लड़ने लगी। लड़की ने कहा कि अगर उसे कैलाश खेर से न मिलने दिया गया तो वह अपनी नस काट लेगी। फिर क्या था लड़की के प्यार, पागलपन और जुनून को देखकर कैलाश खेर डर गए। और किसी तरह से उस लड़की से मिलकर ऐसा करने से मना किया। इस पल को वो हमेशा याद करते हैं।

'मां... मेरी मां... प्यारी मां... मम्मा' है दिल के बेहद करीब

कैलाश खेर का दूसरा किस्सा एक गाना है जो उनके दिल के बेहद करीब है। दरअसल, जब कैलाश खेर स्ट्रगल कर रहे थे, तब उन्होंने अपनी मां से तानपुरा खरीदने के लिए पैसे मांगे थे लेकिन मां ने उस वो पैसा 2-3 साल बाद जोड़कर दिया था। जब कैलाश की मां उन्हें पैसे दिए थे, तब तक वो काफी कर्ज में डूब चुके थे। ऐसे में तानपुरा के लिए मिले पैसे उनके मूल खर्च का हिस्सा बन गए। इसके बाद कैलाश खेर ने काफी मेहनत की और उसका फल भी उन्हें जल्द मिल गया। वह एक दिग्गज गायक के रूप में माने जाने लगे, लेकिन उनका एक सपना पूरा नहीं हो पाया- जब उन्हें अपनी मां को गाना तानपुरा के साथ सुनाना था तब तक वो इस दुनिया से जा चुकी थी। इसलिए 'मां... मेरी मां... प्यारी मां... मम्मा' गाने से उन्हें बहुत लगाव है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3xmW0yd
जब Kailash Kher के कॉन्सर्ट में पंहुची एक लड़की ने हाथ में ब्लेड लेकर दी थी धमकी... बढ़ गई थी टेंशन! जब Kailash Kher के कॉन्सर्ट में पंहुची एक लड़की ने हाथ में ब्लेड लेकर दी थी धमकी... बढ़ गई थी टेंशन! Reviewed by N on July 07, 2021 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.