test

साल 1999 में शादी करने जा रहे थे सलमान खान, आखिरी वक्त पर कर दिया मना

नई दिल्ली। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान 55 साल की उम्र में भी मोस्ट एलिजिबल बैचलर बने हुए हैं। उन्होंने आज तक शादी नहीं की है। उनका नाम बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस के जुड़ा लेकिन शादी तक कभी बात नहीं पहुंच पाई। इस लिस्ट में संगीता बिजलानी, ऐश्वर्या राय से लेकर कटरीना कैफ तक का नाम शामिल है। आज भी फैंस उनकी शादी का इंतजार कर रहे हैं। कई इंटरव्यूज़ में जब उनसे शादी पर सवाल किया जाता है तो वह इसे हमेशा टाल देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि 21 साल पहले सलमान ने शादी करने का फैसला कर लिया था। लेकिन आखिरी वक्त पर उन्होंने इसे टाल दिया।

खबरों के मुताबिक, सलमान और उनके करीबी दोस्त साजिद नाडियाडवाला ने एक बार कभी भी शादी न करने की कसम खाई थी। इस बारे में साजिद ने कपिल शर्मा शो में खुलासा किया था। हालांकि, बाद में साजिद ने शादी कर ली और सलमान कुंवारे ही रह गए।

ये भी पढ़ें: इन पांच फिल्मों को सलमान खान ने कर दिया था मना, शाहरुख खान और आमिर खान का चमक गया करियर

salman_khan_1.jpg

साजिद ने कपिल के शो में बताया कि बाद में सलमान खान ने अपना फैसला बदल लिया और उनसे कहा कि चलो अब शादी कर लेते हैं। ये बात है साल 1999 की। सलमान ने शादी की डेट भी तय कर ली थी। वह अपने पिता सलीम खान और मां सलमा की सालगिरह 18 नवंबर को शादी करना चाहते थे। उनके परिवार वालों ने शादी फिक्स भी कर दी थी। शादी के कार्ड भी बंट चुके थे। लेकिन शादी से पांच-छह दिन पहले सलमान ने शादी से मना कर दिया। लेकिन साजिद अपनी शादी से इंकार नहीं कर पाए और उनकी शादी हो गई।

ये भी पढ़ें: सारा अली खान कभी करीना कपूर को 'मां' कहकर नहीं बुलाती

साजिद ने बताया शादी वाले दिन सलमान उनके पास आए और उनसे कान में कहा कि अगर वह शादी से भागना चाहते हैं तो बाहर कार रेडी है। ये बात सलमान ने उनसे मजाक में कही थी। उसके बाद सलमान ने उन्हें शादी की बधाई दी। बता दें कि इससे पहले भी साल 1994 में सलमान की शादी एक्ट्रेस संगीता बिजलानी के साथ फिक्स हो गई थी। दोनों की शादी के कार्ड भी छप गए थे। लेकिन खबरों के मुताबिक, संगीता ने शादी से पहले सलमान को उन्हें धोखा देते हुए पकड़ लिया था। जिसके बाद उन्होंने सलमान से अपना रिश्ता तोड़ लिया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3Du2L4P
साल 1999 में शादी करने जा रहे थे सलमान खान, आखिरी वक्त पर कर दिया मना साल 1999 में शादी करने जा रहे थे सलमान खान, आखिरी वक्त पर कर दिया मना Reviewed by N on August 26, 2021 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.