test

5 मिनट तक 'किस सीन' देने के बाद बेहोश हो गईं थी रेखा, डायरेक्टर के कट बोलने के बाद भी नही रूका एक्टर

नई दिल्ली। 90 के दशक की एक्ट्रेस रेखा आज भले ही 62 साल की दहलीज पार कर गई हो लेकिन उनकी खूबसूरती आज की एक्ट्रेस को मात देती है। रेखा ने फिल्में में अपने दमदार किरदार से लोगों के दिलों में एक अमिट छाप छोड़ी है। उनकी हर फिल्में सुपरहिट साबित हुई है। फिल्म इंडस्ट्री में रेखा ने काफी लंबे समय तक काम किया जिसमें कई उतार चढ़ाव भी आए। एक बार उनकी जिंदगी में ऐसा मोड़ आया था जब रेखा शूंटिग के दौरान बेहोश हो गई थीं।

rekha-1.png

रेखा ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में काफी कम उम्र से ही काम करना शुरू कर दिया था। जब वो मात्र 15 साल की थी तब उन्होंने फिल्म अंजाना सफर से अपने करियर की शुरूआत की थी। ये इनकी भले ही पहली फिल्म थी लेकिन उनके लिए यह यागगार फिल्म साबित हुई। क्योंकि फिल्म की शूटिंग के दौरान उनके साथ ऐसी घटना घटी की वो अंदर से टूट चुकी थीं। इस बात का खुलासा एक्ट्रेस ने बायोग्राफी रेखा:द अनटोल्ड स्टोरी में किया था।

rekha3.jpg

यासेर उस्मान की लिखी किताब में रेखा ने बताया था कि साल 1969 में बनी फिल्म अंजाना सफर की शूटिंग मुंबई के महबूब स्टूडियो में चल रही थी। इस फिल्म में लीड रोल में विश्वजीत थे जिनके साथ एक किसिंग सीन फिल्माया जाना था। सीन की शूटिंग से पहले पूरी योजना बना ली गई। और जैसे ही डायरेक्टर ने एक्शन कहा- विश्वजीत रेखा को पकड़कर किस करने लगे। उनकी इस हरकत को देखा रेखा सन्न रह गई क्योकि इस सीन की जानकारी उन्हें पहले नही थी। डायरेक्टर के बार बार कट बोलने के बाद भी विश्वजीत रूकने का नाम नही ले रहे थे। लगातर 5 मिनिट तक यह किंसिग सीन चलता रहा तब तक रेखा बेहोश हो गई।

rekha.png

रेखा इस सीन के बाद काफी रोई। तब एक्टर ने सफाई देते हुए कहा था कि ये सब डायरेक्ट के आइडिया के मुताबिक था। इसमें मेरी कोई गलती नही थी। उनके इन शब्दों को सुनकर रेखा उस दौरान अपने आपको ठगा सा महसूस कर रही थी। इस घटना से वो बेहद डर भी चुकी थी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3ikpIic
5 मिनट तक 'किस सीन' देने के बाद बेहोश हो गईं थी रेखा, डायरेक्टर के कट बोलने के बाद भी नही रूका एक्टर 5 मिनट तक 'किस सीन' देने के बाद बेहोश हो गईं थी रेखा, डायरेक्टर के कट बोलने के बाद भी नही रूका एक्टर Reviewed by N on August 04, 2021 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.