test

इन 6 बॉलीवुड जोड़ियों ने स्क्रीन पर किया जमकर रोमांस, भाई-बहन के रोल में भी आए नजर

मुंबई। फैंस अपने चहेते स्टार्स को फिल्मों में उनके किरदारों के चलते पसंद करने लगते हैं। मूवीज में जिन को-स्टार्स के साथ वे कपल के रूप में नजर आते हैं, फैंस उनको भी आइडल मानने लगते हैं। हालांकि बॉलीवुड मूवीज के कुछ फेमस कपल्स ऐसे हैं, जिन्हें बाद की फिल्मों में भाई-बहन का रोल निभाते देखा गया। भले ही एक्टर्स के लिए महज वह एक रोल होता है, लेकिन फैंस के लिए इसे पचाना मुश्किल होता है। आइए जानते हैं किन रोमांटिक कपल्स ने अन्य मूवीज में निभाया भाई-बहन का किरदार—

1. तुषार कपूर और करीना कपूर

screen_roles_kareena.png

तुषार कपूर ने फिल्म 'मुझे कुछ कहना है' में करीना कपूर के साथ रोमांस किया था। फिर 'गोलमाल रिटर्न' में दोनों भाई—बहन बने नजर आए। हालांकि 'गोलमाल रिटर्न' ज्यादा सफल फिल्म साबित हुई।

2. शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय

screen_roles_shahrukh.png

शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय ने कई रोमांटिक रोल किए हैं। दोनों की केमिस्ट्रिी को खूब पसंद भी किया गया। हालांकि साल 2000 में फिल्म 'जोश' में वे भाई-बहन के रोल में नजर आए थे। एक इंटरव्यू में शाहरुख ने अफसोस भी जताया था कि दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की का उन्हें भाई बनना पड़ा।

यह भी पढ़ें : सोहा अली को Kiss करते समय माधवन सोच रहे थे सैफ अली मुंह पर मुक्का मार रहे हों, 'रंग दे बसंती' एक्टर ने किया खुलासा

3. अक्षय कुमार और जूही चावला

screen_roles_akshay.png

फिल्म 'खिलाड़ी' में अक्षय कुमार और जूही चावला रोमांटिक कपल बने नजर आए थे। फैंस ने इस जोड़ी का खूब पसंद भी किया था। बाद में ये दोनों 'एक रिश्ता: द बॉन्ड आफ लव' मूवी में भाई-बहन के किरदार में नजर आए।

4. दीपिका पादुकोण और अर्जुन रामपाल

screen_roles_deepika.png

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने अपनी डेब्यू फिल्म 'ओम शांति ओम' में अर्जुन रामपाल की लवर का रोल निभाया था। हालांकि बाद में, 'हाउसफुल' मूवी में दोनों भाई और बहन के किरदार में नजर आए।

यह भी पढ़ें : बॉलीवुड के ये 11 कपल्स सालों से हैं साथ,अमिताभ-जया से शाहरुख-गौरी तक हैं आइडल कपल

5. अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी

screen_roles_amitabh.png

कम ही लोगों को पता होगा कि स्क्रीन पर प्यारे रोमांटिक कपल के रूप में फेमस अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी ने 1973 में आई फिल्म 'गहरी चाल' में भाई-बहन का रोल निभाया था। दोनों की केमिस्ट्रिी 'वीर जारा', 'देश प्रेमी और 'बागबान' में देखने को मिली थी।

6. प्रियंका चोपड़ा और रणवीर सिंह

screen_roles_priyanka.png

प्रियंका चोपड़ा और रणवीर सिंह की लव केमिस्ट्रिी फिल्म 'गुंडे' और 'बाजीराव मस्तानी' में देखने को मिली। हालांकि दोनों को फिल्म 'दिल धड़कने दो' में भाई-बहन के रोल में देखा गया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3xqC0d4
इन 6 बॉलीवुड जोड़ियों ने स्क्रीन पर किया जमकर रोमांस, भाई-बहन के रोल में भी आए नजर इन 6 बॉलीवुड जोड़ियों ने स्क्रीन पर किया जमकर रोमांस, भाई-बहन के रोल में भी आए नजर Reviewed by N on August 03, 2021 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.