test

इन 7 बॉलीवुड मूवीज में रोमांटिक सीन्स को इस तरह दिखाया गया ​कि बन गए सबसे हॉट सीन

मुंबई। बॉलीवुड मूवीज के कुछ गानों में एक्टर्स की शानदार केमिस्ट्री नजर आई है। इसके साथ ही हॉटनेस का जो तड़का लगाया गया, उससे रोमांस का अलग लेवल देखने को मिला। रोमांस और हॉटनेस से भरे ये सॉन्ग हॉट सीन्स के मामले में कहीं आगे निकल गए। आइए देखते हैं ऐसे ही गानों में स्क्रीन कपल्स की केमिस्ट्री और हॉट अंदाज—

रणवीर सिंह—दीपिका पादुकोण (अंग लगा दे — गोलियों की रासलीला रामलीला)

फिल्म 'गोलियों की रासलीला रामलीला' में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने 'अंग लगा दे' सॉन्ग में रोमांटिक फील का जो तड़का डाला, वह बेमिसाल था। उनकी केमिस्ट्री देख यह अंदाजा तो लगाया जा सकता था कि उनके बीच अंडरस्टेडिंग गजब की थी। उनके रोमांटिक अंदाज ने सॉन्ग को बेहद हॉट बना दिया था। बाद में दोनों ने शादी भी रचाई।

यह भी पढ़ें : जब 64 की उम्र में अमिताभ बच्चन ने 19 साल की एक्ट्रेस के साथ किया था लिप-लॉक

इमरान हाशमी-मल्लिका शेरावत ( मर्डर)

इमरान हाशमी और मल्लिका शेरावत की मूवी 'मर्डर' में दोनों की बीच ऐसी केमिस्ट्री दिखाई गई कि आज भी दर्शक हॉट रोमांस के मामले में इस मूवी को आइडल मानते हैं। दोनों के रोमांटिक सीन उस जमाने में खासे पसंद किए गए। अपने समय की सबसे बोल्ड मूवीज में शुमार 'मर्डर' में इमरान-मल्ल्किा ने हॉट रोमांस का नया लेवल पेश किया था।

जॉन अब्राहम-बिपाशा बसु ( जिस्म-जादू है नशा है)

'जिस्म' फिल्म का 'जादू है नशा है' सॉन्ग जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु के हॉट रोमांस के चलते पॉपुलर हुआ। दोनों के बीच अफेयर के चर्चे और इस गाने में हॉट रोमांस, दर्शकों के लिए ये डबल डोज जैसा फील था। उन दिनों बिपाशा को सबसे हॉट एक्ट्रेस माना जाता था।

यह भी पढ़ें : बॉलीवुड फिल्मों के वो 10 किसिंग सीन, जो रोमांटिक होने के साथ ही 'हॉट एंड बोल्ड' भी हैं

आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर ( आशिकी 2 -तुम ही हो)

आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'आशिकी 2' के गाने कौन भूल सकता है। इस फिल्म के बेहद लोकप्रिय हुए गानों में से एक था 'तुम ही हो'। इस गाने में दोनों बारिश में भीगते और इंटीमेट होते नजर आए। सुरों के साथ हॉट रोमांस के सीन, दर्शकों के दिलो—दिमाग पर चढ़ने के लिए काफी थे।

कैटरीना कैफ— अक्षय कुमार ( दे दना दन - गले लग जा)

अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ का फिल्म 'दे दना दन' का सॉन्ग 'गले लग जा' बेहद हॉट सॉन्ग की कैटेगिरी में आता है। साड़ी में भीगी कैटरीना और रोमांटिक अक्षय ने इस गाने में जैसे आग ही लगा दी थी।

शाहरुख खान— काजोल ( कभी खुशी कभी गम — सूरज हुआ मध्यम)

शाहरुख खान और काजोल की रोमांटिक जोड़ी ने कई हिट गाने दिए हैं। हालांकि 'कभी खुशी कभी गम' का सॉन्ग 'सूरज हुआ मध्यम' उनके बीच खास तरह की केमिस्ट्री दिखाता है। जिस तरह से गाने को शूट किया गया और दोनों का रोमांटिक अंदाज रहा, उससे ये इस जोड़ी के फैंस का सबसे पसंदीदा हॉट सॉन्ग बन गया।

इमरान हाशमी— तनुश्री दत्ता (आशिक बनाया आपने' टाइटल सॉन्ग)

इस लिस्ट में इमरान हाशमी का नाम फिर से आया है। उनके अन्य गाने भी इस लिस्ट में आ सकते हैं। हालांकि तनुश्री दत्ता के साथ उनका 'आशिक बनाया आपने' टाइटल सॉन्ग सबसे अलग है। इसमें दोनों ने जो रोमांस और हॉटनेस का मिश्रण किया है, उसे इग्नोर करना हर किसी के बस की बात नहीं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3jkESTH
इन 7 बॉलीवुड मूवीज में रोमांटिक सीन्स को इस तरह दिखाया गया ​कि बन गए सबसे हॉट सीन इन 7 बॉलीवुड मूवीज में रोमांटिक सीन्स को इस तरह दिखाया गया ​कि बन गए सबसे हॉट सीन Reviewed by N on August 03, 2021 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.