test

करीना कपूर से दीपिका पादुकोण समेत ये अभिनेत्रियां जिन्होंने बनाए एक से ज्यादा बॉयफ्रेंड

नई दिल्ली। बॉलीवुड में आए दिन कई रिश्ते बनते और टूटते हैं। फिर भी स्टार्स सच्चे प्यार की तलाश में जुटे रहते हैं। कई अभिनेता और अभिनेत्रियां जो सच्चे प्यार को खोजने के लिए लगातार प्रयास करते रहते हैं। रिलेशनशिप को लेकर अक्सर ये स्टार्स काफी सुर्खियां भी बंटोरते हैं। कई मशूहर स्टार्स के नाम इस लिस्ट में शामिल हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी ही अभिनेत्रियों के नाम बताने जा रहे हैं। जो एक से ज्यादा लिंकअप्स को लेकर चर्चाओं में रह चुकी है।

dee.jpg

दीपिका पादुकोण

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का है। दीपिका पादुकोण अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने अफेयर्स को लेकर भी खूब सुर्खियों में रही हैं। शादी से पहले दीपिका के 7 अफेयर्स रह चुके हैं। जिसमें एक्टर रणबीर कपूर, निहार पांड्या, उपेन पटेल, एम.एस धोनी, युवराज सिंह, और सिद्धार्थ माल्या जैसे नाम शामिल हैं। अंत में दीपिका पादुकोण ने एक्टर रणवीर सिंह संग शादी कर ली।

यह भी पढ़ें- कई बड़े विवादों में फंस चुकी हैं Deepika Padukone, नाक काटने तक की मिल चुकी है धमकी

kat.jpg

कैटरीना कैफ

कैटरीना कैफ का भी 3 लोग के साथ नाम जुड़ चुका है। जिसमें सलमान खान और रणबीर कपूर का नाम शामिल है। कैटरीना कैफ काफी लंबे समय तक रणबीर कपूर के साथ रिलेशनशिप में रहीं। वहीं इन दिनों एक्टर विक्की कौशल संग कैटरीना का नाम जुड़ रहा है। खबरों की मानें तो जल्द ही कैटरीना और विक्की अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड विक्की कौशल को गले लगती नज़र आईं Katrina Kaif! फैंस ने सबूत के तौर पर शेयर की यह तस्वीर

kareena.jpg

करीना कपूर खान

एक्ट्रेस करीना कपूर खान का नाम बॉलीवुड के दो सुपरस्टार्स संग जुड़ा। एक्टर ऋतिक रोशन और एक्टर शाहिद कपूर। ऋतिक रोशन संग एक्ट्रेस की डेटिंग की खबरें सामने आई थीं। वहीं शाहिद संग करीना का रिश्ता हर कोई जानता है। आखिर में करीना ने एक्टर सैफ अली खान संग शादी कर ली।

aish.jpg

ऐश्वर्या राय बच्चन

खूबसूरती की मल्लिका ऐश्वर्या राय भी सच्चे प्यार की तलाश में थीं। उन्होंने करीबन 4 लड़कों को डेट किया। जिसमें सलमान खान, विवेक ओबेरॉय और राजीव मूलचंदानी। ऐश्वर्या राय सलमान खान संग काफी लंबे समय तक रहीं, लेकिन किसी वजह से दोनों का रिश्ता चल नहीं पाया। आखिर में ऐश्वर्या ने अपने हमसफर के रूप में एक्टर अभिषेक बच्चन को चुना।

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3fq9HW5
करीना कपूर से दीपिका पादुकोण समेत ये अभिनेत्रियां जिन्होंने बनाए एक से ज्यादा बॉयफ्रेंड करीना कपूर से दीपिका पादुकोण समेत ये अभिनेत्रियां जिन्होंने बनाए एक से ज्यादा बॉयफ्रेंड Reviewed by N on August 03, 2021 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.