test

सलमान खान और ऐश्वर्या राय साथ में आए नजर? वीडियो हो रहा है वायरल

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने एक वक्त पर ऐश्वर्या राय को डेट किया था। दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता था। कुछ वक्त तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों हमेशा के लिए अलग हो गए थे। ब्रेकअप के बाद से ही दोनों एक-दूसरे के सामने आने से बचते हैं। दोनों को साथ में देखने के लिए फैंस तरस गए हैं। लेकिन अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जिसमें दोनों साथ नजर आ रहे हैं। हालांकि, वीडियो में बहुत बड़ा झोल भी है।

दरअसल, ये वीडियो सलमान खान और ऐश्वर्या राय के हमशक्ल की है। सलमान के हमशक्ल का नाम विक्रम सिंह है और ऐश्वर्या की हमशक्ल का नाम आशिता राठौर है। इन दिनों दोनों काफी चर्चा में बने हुए हैं। दोनों सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें व वीडियो शेयर करते रहते हैं और इनके हजारों की संख्या में फॉलोर्स हैं, जो इनकी वीडियोज़ को काफी पसंद करते हैं। अब दोनों का नया वीडियो चर्चा में है।

ये भी पढ़ें: Bhumi Pednekar ने गुस्से में आकर Ayushman Khurana को मारे थे जोरदार 8 बार थप्पड़, एक्टर ने कही ये बात

वीडियो में आप देख सकते हैं कि दोनों बिल्कुल सलमान और ऐश्वर्या की तरह ही लग रहे हैं। दोनों 'मैंने प्यार किया' के 'आजा शाम होने आई' गाने पर इनऐक्ट कर रहे हैं। दोनों के इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। अब तक इसे हजारों व्यूज मिल चुके हैं। फैंस इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। कई यूजर ने लिखा है कि दोनों वाकई सलमान और ऐश्वर्या की तरह लग रहे हैं। वहीं, एक ने लिखा कि सलमान और ऐश्वर्या को एक साथ देखने की तमन्ना पूरी हो गई है।

aishwarya_rai2.jpg

ये भी पढ़ें: शिबानी दांडेकर ने फरहान अख्तर से शादी को लेकर किया खुलासा, बताया क्या है प्लान?

बता दें कि आशिता राठौर ने अपनी कई और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं, जिसमें उन्होंने ऐश्वर्या जैसा ही लुक लिया हुआ है। उनकी वीडियोज़ पर फैंस अपना प्यार लुटाते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर वह चर्चा में बनी हुई हैं। हालांकि, आशिता पहली ऐसी इंसान नहीं है जो ऐश्वर्या की कॉपी हों। इससे पहले भी कई लड़कियां सामने आ चुकी हैं जो हूबहू ऐश की लगती हैं। कुछ वक्त पहले पाकिस्तान की आमना इमरान भी सुर्खियों में बनी हुई थीं। उन्हें भी ऐश्वर्या की हमशक्ल कहा जाता है।

aishwarya_rai_2.jpg

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3xmfkKX
सलमान खान और ऐश्वर्या राय साथ में आए नजर? वीडियो हो रहा है वायरल सलमान खान और ऐश्वर्या राय साथ में आए नजर? वीडियो हो रहा है वायरल Reviewed by N on August 03, 2021 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.