test

मलाइका अरोड़ा के लिए अर्जुन कपूर ने शेयर किया पोस्ट, बोलें- 'अब और इंतजार नहीं कर सकता'

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा काफी लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं। दोनों ने अपने रिश्ते को पब्लिकली भी अनाउंस कर चुके हैं। ऐसे में मलाइका और अर्जुन अक्सर एक-दूसरे पर खूब प्यार लुटाते हुए नज़र आते हैं। हाल ही में अर्जुन ने मलाइका के लिए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने ऐसी बात लिख दी। जिसकी वजह से उनका ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है।

m_1.jpg

अर्जुन कपूर ने पोस्ट किया मलाइका अरोड़ा के लिए खास पोस्ट

दरअसल, अर्जुन कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम की स्टोरी पर मलाइका की वीडियो को पोस्ट किया है। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए अर्जुन ने मलाइका से अपने दिल का हाल बयां कर डाला है। मलाइका की वीडियो पर अर्जुन कपूर ने लिखा है कि 'Can't wait' यानी कि 'अब और इंतजार नहीं कर सकता।' अर्जुन के इस पोस्ट ने सबका ध्यान उनकी ओर खींच लिया है।

 

सभी अर्जुन के इस पोस्ट खूब पढ़ रहे हैं। वैसे आपको बता दें जल्द 11 अगस्त को मलाइका अरोड़ा अपने नया प्रोजेक्ट लॉन्च करेंगी। जो कि फूड बिजनेस से जुड़ा है। मलाइका NUDE यानी कि Nutritious, Undisguised, Delicious, Eats मील को लॉन्च करेंगी।

 

 

यह भी पढ़ें- मां Malaika Arora के ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर संग स्पॉट हुए उनके बेटे अरहान खान, दोनों के बीच है अच्छी बॉन्डिंग

फ्रेंडशिप डे पर अर्जुन ने बनाया मलाइका के लिए खाना

मलाइका और अर्जुन समय के साथ और भी पास आते जा रहे हैं। दोनों को पार्टिज और इवेंट में साथ में कैप्चर किया जाता है। हाल ही में फ्रेंडशिप डे पर मलाइका के घर पर दोनों ने साथ में लंच किया था। मलाइका ने तस्वीरें भी शेयर की थीं। जिसमें उन्होंने बताया था कि अर्जुन ने उनके लिए पास्ता बनाया था। सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं।

यह भी पढ़ें- मां Malaika Arora के ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर संग स्पॉट हुए उनके बेटे अरहान खान, दोनों के बीच है अच्छी बॉन्डिंग

अर्जुन कपूर की अपकमिंग फिल्में

अर्जुन कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो जल्द ही वो फिल्म 'भूत पुलिस' में दिखाई देंगे। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर सैफ अली खान भी नज़र आएंगे। साथ ही फिल्म में जैकलीन फर्नांडिस मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। फिल्म की शूटिंग हिमाचल प्रदेश में हुई थी। शूटिंग पर मलाइका भी अर्जुन के साथ गई थीं। ये फिल्म हॉरर कॉमेडी है। अर्जुन कपूर फिल्म 'एक विलेन 2' में भी नज़र आएंगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3imFPvA
मलाइका अरोड़ा के लिए अर्जुन कपूर ने शेयर किया पोस्ट, बोलें- 'अब और इंतजार नहीं कर सकता' मलाइका अरोड़ा के लिए अर्जुन कपूर ने शेयर किया पोस्ट, बोलें- 'अब और इंतजार नहीं कर सकता' Reviewed by N on August 03, 2021 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.