test

अनुष्का शर्मा के लिए एक पत्रकार पर बुरी तरह भड़क गए थे कोहली, जमकर दी थी गालियां

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' से अपना डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान लीड रोल में थे। उनकी पहली ही फिल्म हिट रही थी। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया। हालांकि, अपने करियर के पीक पर रहते हुए उन्होंने इंडियन क्रिकेट टीम के कैप्टन विराट कोहली से शादी कर ली। दोनों ही एक-दूसरे से बेहद प्यार करते हैं। कोहली को मैदान पर तो उनके आक्रामक रवैये के लिए जाना जाता है। लेकिन एक बार अनुष्का के लिए वह मैदान के बाहर इतने आक्रामक हो गए कि हर कोई हैरान रह गया था।

ये भी पढ़ें: जब रणबीर कपूर ने कहा- दीपिका पादुकोण मेरे लिए दाल चावल की तरह थीं

दरअसल, ये वाक्या है साल 2015 का। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में एक भारतीय पत्रकार को गालियां दी थीं। वर्ल्ड कप 2015 से पहले भारतीय क्रिकेट टीम मर्डोक यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स ओवल में अभ्यास कर रही थी। इस दौरान चेंजिंग रूम के पास पहुंचे और एक शख्स को गालियां देने लगे। पहले तो किसी को समझ नहीं आया कि विराट किसे निशाना बना रहे हैं। फिर उन्होंने एक पत्रकार की ओर इशारा किया। पत्रकार ने पूछा कि वह ऐसा क्यों कर रहे हैं? उन्हें एक सीनियर क्रिकेटर होते हुए गालियां देना शोभा नहीं देता है। इस पर कोहली और भड़क गए थे।

virat_kohli_anushka_sharma.jpg

फिर भारतीय टीम के बॉलिंग कोच भारत अरुण और मीडिया मैनेजर आर.एस. बाबा ने विराट को शांत किया। विराट ने उस वक्त अनुष्का और उनके छपी एक खबर की बात कही थी। हालांकि, पत्रकार ने उन्हें बताया कि वो खबर उन्होंने नहीं छापी थी। तब जाकर विराट को पता चला कि उन्होंने फालतू में ही एक पत्रकार को गाली दे दी। जिसके बाद उन्होंने उस पत्रकार से माफी मांगी थी। इस घटना के बाद बीसीसीआई ने विराट को उनके ऐसे बिहेवियर की वजह से वॉर्निंग दी थी।

ये भी पढ़ें: Kishore Kumar ने धर्म बदलकर की चार शादियां, तीसरी ने तलाक देकर जोड़ा मिथुन चक्रवर्ती से रिश्ता..

बता दें कि इस वक्त विराट कोहली इंग्लैंड दौरे पर हैं। उनके साथ अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका भी हैं। अनुष्का ने इसी साल की शुरुआत में वामिका को जन्म दिया था। हालांकि, जन्म के बाद से ही उनकी बेटी की किसी ने झलक नहीं देखी है। विराट और अनुष्का ने फैसला लिया है कि वह अपनी बेटी को खुद डिसाइड करने देंगे कि उसे सोशल मीडिया पर आना है या नहीं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3AeNUsx
अनुष्का शर्मा के लिए एक पत्रकार पर बुरी तरह भड़क गए थे कोहली, जमकर दी थी गालियां अनुष्का शर्मा के लिए एक पत्रकार पर बुरी तरह भड़क गए थे कोहली, जमकर दी थी गालियां Reviewed by N on August 04, 2021 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.