test

जब करण जोहर ने पूछा, अगर शाहरुख के बेटे संग बेटी भाग गई तो क्या करोगी, काजोल ने दिया मजेदार जवाब

ब्लॉकबस्टर फिल्म “दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे” में शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था। आपको बता दें कि इस फिल्म को पूरे 25 साल हो चुके हैं। इसी बीच काजोल और शाहरुख खान का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में काजोल अपनी बेटी न्यासा और शाहरुख खान के बेटे आर्यन को लेकर कुछ ऐसा कह देती है, जिसे सुनकर किंग खान खुद हैरान हो जाते हैं। दरअसल, यह वायरल वीडियो कॉफी विद करण शो का है।

nysa-devgan-fashion-moments-5.jpgarticle-l-201941117173726257000.jpg

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें देखा जा सकता है कि करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में काजोल, शाहरुख खान और रानी मुखर्जी नजर आ रहे हैं। करण जौहर काजोल से सवाल पूछते हैं कि “आज से 10 साल बाद अगर आर्यन और न्यासा भाग जाते हैं तो आपका क्या रिएक्शन होगा?” करण के इस सवाल का जवाब देते हुए काजोल कुछ ऐसा कह देती है कि खुद शाहरुख खान भी कंफ्यूज हो जाते हैं और हैरानी से उनको देखने लगते हैं।

आर्यन खान की सोशल मीडिया पर फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। ऐसे में अगर वह अपनी कोई भी तस्वीर साझा करते हैं तो तुरंत वायरल हो जाती है। वहीं न्यासा सोशल मीडिया पर ज्यादा सक्रिय नहीं हैं। लेकिन अक्सर वह भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें साझा करती रहती हैं जिन्हें फैंस बेहद पसंद करते हैं।

बताते चलें कि शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का नाम ड्रग्स मामले में सामने आया है। ऐसा बताया जा रहा है कि मुंबई में गोवा के लिए जा रहे जहाज में चल रही रेव पार्टी में आर्यन भी शामिल थे और इस मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अधिकारी शाहरुख खान के बेटे से पूछताछ कर रहे हैं। उन्हें हिरासत में ले लिया गया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3w04T0z
जब करण जोहर ने पूछा, अगर शाहरुख के बेटे संग बेटी भाग गई तो क्या करोगी, काजोल ने दिया मजेदार जवाब जब करण जोहर ने पूछा, अगर शाहरुख के बेटे संग बेटी भाग गई तो क्या करोगी, काजोल ने दिया मजेदार जवाब Reviewed by N on October 29, 2021 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.