test

जब पद्ममिनी कोल्हा पुरी के पीछे चाकू लेकर दौड़ थे संजय दत्त

संजय दत्त अक्सर विवादों में फंसते रहें जिसमें कभी ड्रग्स लेना, खतरनाक हथियार रखना, साथी कलाकारों से झगड़ना, आदि शामिल हैं। उनकी जीवन पर बनी फिल्म संजू में भी उनकी जीवन के अनसुने किस्सों को शामिल किया गया था। जिसमें रणबीर कपूर ने उनका किरदार निभाया था। लेकिन ये किस्सा फिल्म का किस्सा नहीं था। एक बार संजय दत्त एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरी के पीछे चाकू लेकर पड़ गये थे।

वैसे इन दोनों की जोड़ी विधाता, बेकरार, कुर्बानी रंग लाएगी, और दो दिलों की दास्तां जैसी कई फिल्मों में नजर आई। यह किस्सा भी फिल्म विधाता की लांच पार्टी से ही जुड़ा हुआ है।

इस पार्टी को फिल्म के मेकर्स ने आयोजित किया था। जिसमें सभी कास्ट पहुंची थी। संजय इस पार्टी में नशे में धुत होकर पहुंचे थे। पार्टी में सभी उनका का फिल्म का हीरो होने के कारण बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। लेकिन जब संजय वहां पहुंचे तो सारा माहौल बदल गया।

संजय जब पार्टी में पहुंचे तो वहां मौजूद सभी लोगों को पता चल गया कि संजय नशे में हैं। संजय ने सभी गेस्ट के सामने पार्टी में उत्पात मचाना शुरू कर दिया। समस्या तब और बढ़ गयी जब संजय के हाथ चाकू लग गया।

संजय वह चाकू लेकर पद्मिनी कोल्हापुरी के पास जा पहुंचे। जब पद्मिनी को यह बात पता चली तो वे बहुत डर गईं। और जोर जोर से चिल्लाने लगीं। वह संजय को देखकर बचाव करने के लिए भागने लगीं। तो संजय भी उनके पीछे दौड़ने लगे। इस घटना ने पार्टी में एक सीन क्रिएट कर दिया।

जब इस बात की खबर संजय के पिता और मशहूर एक्टर सुनील दत्त को चली तो वह संजय पर आग बबूला हो गए और संजय को तुरंत रिहेब में भेजने का निर्णय लिया।

बात की जाए फिल्म विधाता की तो इसमें संजय दत्त और पद्मिनी कोल्हापुरी के साथ साथ दिलीप कुमार, शम्मी कपूर, संजीव कुमार और अमरीश पुरी, सुरेश ओबरॉय जैसे दिग्गज एक्टर भी नजर आए। इस फिल्म का निर्माण मशहूर फिल्म निर्माता निर्देशक सुभाष घई ने किया था। इस फिल्म के लिए शम्मी कपूर को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का फिल्मफेयर अवार्ड दिया गया था। उन्होनें फिल्म में गुरूबख्श का किरदार निभाया था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3mIYFPJ
जब पद्ममिनी कोल्हा पुरी के पीछे चाकू लेकर दौड़ थे संजय दत्त जब पद्ममिनी कोल्हा पुरी के पीछे चाकू लेकर दौड़ थे संजय दत्त Reviewed by N on November 04, 2021 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.