test

21 साल की हरनाज संधू बनीं मिस यूनिवर्स 2021, ये शानदार जबाव देकर भारत को दिलाया ताज

नई दिल्ली। India's Harnaaz Sandhu becomes Miss Universe 2021: 70वां मिस यूनिवर्स पेजेंट इस साल 12 दिसंबर को इजराइल में आयाजित की गई। जिसमें मिस यूनिवर्स 2021 (Miss Universe 2021) का ताज भारत की हरनाज संधू (Harnaaz Sandhu) ने अपने नाम कर लिया है। इस प्रतियोगिता के प्रीलिमिनरी स्टेज में 75 से ज्यादा खूबसूरत और प्रतिभाशाली महिलाओं ने भाग लिया था, लेकिन टॉप 3 में तीन देशों अफ्रीका और पराग्वे, भारत की महिलाओं ने जगह बनाई। जिसमें साउथ अफ्रीका और पराग्वे को पीछे छोड़ते हुए भारत की हरनाज संधू ने ब्रह्माण्ड सुंदरी का ताज अपने नाम कर लिया। इस समारोह का हिस्सा बनने भारत से दिया मिर्जा भी पहुंचीं। वहीं, उर्वशी रौतेला ने इस बार Miss Universe 2021 के कॉन्टेस्ट को जज किया।

सभी टॉप तीन प्रतियोगियों से सवाल पूछा गया था कि आप दबाव का सामना कर रहीं महिलाओं को क्या सलाह देंगी? इसपर हरनाज संधू ने जवाब दिया, आपको यह मानना होगा कि आप अद्वितीय हैं और यही आपको खूबसूरत बनाती है। बाहर आएं, अपने लिए बोलना सीखें, क्योंकि आप अपने जीवन के नेता हैं। इस जवाब के साथ ही हरनाज संधू से इस साल का मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब अपने नाम कर लिया।

यह भी पढ़ें: Miss Universe 2021: हरनाज संधू देंगी विदेशी खूबसूरती को टक्कर, जानिए कौन है ये 21 साल की ब्यूटी डीवा



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3EROQFF
21 साल की हरनाज संधू बनीं मिस यूनिवर्स 2021, ये शानदार जबाव देकर भारत को दिलाया ताज 21 साल की हरनाज संधू बनीं मिस यूनिवर्स 2021, ये शानदार जबाव देकर भारत को दिलाया ताज Reviewed by N on December 13, 2021 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.