test

ईशा गुप्ता ने फॉर्मूला वन मोटर रेसिंग इवेंट में शर्टलेस सूट से बढ़ाया अबू धाबी का पारा

बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता अपनी फिल्मो से ज्यादा अपने हॉट और बोल्ड अवतार को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। ईशा गुप्ता आए दिन अपनी ग्लैमरस तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं। और उनकी बोल्ड तस्वीरें वायरल हो ही जाती है। इशा गुप्ता भले ही बड़े पर्दे पर नजर कम आती हैं। लेकिन एक्ट्रेस अपने फैशनेबल अवतार से लगातार शोर मचाती रहती हैं। एक्ट्रेस ईशा गुप्ता सोशल मीडिया पर अपनी बोल्डनेस के फेमस हैं। अपनी सिजलिंग तस्वीरों से लेकर अपनी खूबसूरती दिखाने तक, दिवा इन दिनों अपनी धड़ाधड़ फोटो शेयर कर रहीं हैं। हाल ही में ईशा गुप्ता एक ईवेंट में पहुंची थी। और, एक्ट्रेस ने फिर से सोशल मीडिया का पारा बढ़ा दिया है। ईशा ने एक बार फिर ब्रालेस होकर अपनी लेडी वाइब्स फ्लॉन्ट की है। जन्नत 2 की अभिनेत्री हाल ही में दुबई के अबू धाबी में यास मरीना सर्किट में एक स्टाइलिश ब्राउन कलर का पैंटसूट पहन F1 चैंपियनशिप देखने पहुंचीं। और वहां से उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है और उनकी तस्वीरों पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं।

हालांकि, ये पहली बार नहीं है जब ईशा गुप्ता अपने लुक्स को लेकर ट्रोल्स के निशाने पर हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर यूजर कपड़ों को लेकर उन्हें निशाने पर लेते रहते हैं। लेकिन एक्ट्रेस को ट्रोल्स से कोई फर्क नहीं पड़ता वह अपनी बोल्डनेस से आग लगाती रहती हैं।

आपको बता दें कि ईशा गुप्ता इंस्टाग्राम पर आश्रम के आने वाले सीजन के बारे में भी हिंट कर चुकी हैं। बोल्ड ऐंड ब्यूटीफुल ईशा आश्रम 3 में बॉबी देओल के साथ नजर आएंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईशा आश्रम में बॉबी देओल की प्रचारक का काम करेंगी। सीरीज में वह उनकी छवि अच्छी करने की कोशिश करेंगी।

यह भी पढ़ें-जब सनी देओल ने करण को यह काम करते हुए पकड़ा था रगे हाथों



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/31Rnu4r
ईशा गुप्ता ने फॉर्मूला वन मोटर रेसिंग इवेंट में शर्टलेस सूट से बढ़ाया अबू धाबी का पारा ईशा गुप्ता ने फॉर्मूला वन मोटर रेसिंग इवेंट में शर्टलेस सूट से बढ़ाया अबू धाबी का पारा Reviewed by N on December 12, 2021 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.