test

जानिए क्यों होता है हॉलीवुड, बॉलीवुड और टॉलीवुड में 'वुड' शब्द का इस्तेमाल

नई दिल्ली: दुनिया के सबसे बड़े कारोबार में से एक फिल्म इंडस्ट्री है। जिसके द्रारा हर साल अलग-अलग भाषाओं में 5 लाख के करीब फिल्में बनाई जाती हैं। जिससे लाखों लोगों को रोजगार मिल रहा है। इस फिल्म इंडस्ट्री को दुनिया के अलग-अलग देशों में हॉलीवुड, बॉलीवुड, टॉलीवुड जैसे नामों से जाना जाता है। लेकिन क्या आप ये जानते हैं इसके पीछे 'वुड' शब्द का इस्तेमाल क्यों करते हैं। आइये जानते हैं इसके पीछे का कारण।

दरअसल हॉलीवुड (Hollywood), बॉलीवुड (Bollywood), लॉलीवुड (Lollywood) के अंत में 'वुड' शब्द इस्तेमाल करने की शुरुआत सबसे पहले अमेरिका में हुई थी। इस शब्द की शुरुआत एच.जे. व्हिटली (H.J. Whitley) ने की थी, जिन्हें 'हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री' का जनक भी कहते हैं। अमेरिकन फिल्म इंडस्ट्री का नाम 'हॉलीवुड' रखने के पीछे एक दिलचस्प कहानी है।

hollywood.jpeg

शहर के नाम पर रखा गया हॉलीवुड

दरअसल, हॉलीवुड, अमेरिका के लॉस एंजेलिस शहर में स्थित एक जिला है। इसी के नाम पर एच.जे. व्हिटली (H.J. Whitley) ने अमेरिकन फिल्म इंडस्ट्री का नाम 'हॉलीवुड' रखा था। सन 1910 में इसे लॉस एंजिल्स शहर में मिला दिया गया। समय के साथ लॉस एंजिल्स प्रमुख फिल्म उद्योग के रूप में उभरा और हॉलीवुड (Hollywood) का नाम दुनियाभर में फेमस हो गया।

hj_whitley.jpg

हॉलीवुड की तर्ज पर हुआ बॉलीवुड

सन 1960 में हॉलीवुड की तर्ज पर भारत की हिन्दी फ़िल्म इंडस्ट्री में बॉम्बे (मुंबई) शहर के नाम पर बॉलीवुड (Bollywood) की शुरुआत हुई। बॉम्बे (मुंबई) सिनेमा का गढ़ होने की वजह से हिंदी सिनेमा इंडस्ट्री का नाम 'बॉलीवुड' रखा गया था। इसी तरह भारत की तमिल फिल्म इंडस्ट्री को 'कॉलीवुड', तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री को 'टॉलीवुड' और कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री को 'सेंडलवुड' के नाम से जाना जाता है।

यह भी पढ़ें: आखिर क्यों बेइंतहा मोहब्बत करने के बावजूद नरगिस ने राज कपूर से तोड़ दिया था रिश्ता

इसके अलावा पाकिस्तान में लाहौर शहर 'फिल्म इंडस्ट्री' है, इसी शहर के नाम पर 'पाकिस्तानी फ़िल्म इंडस्ट्री' का नाम 'लॉलीवुड' रखा गया है। जिसमें पंजाबी और उर्दू भाषा की फिल्में बनाई जाती हैं।

यह भी पढ़ें: जब दिलीप कुमार को एक गाना शूट करने में लगे 3 महीने. खुन से लथपथ हो गईं थीं उंगलियां

lolllywood.jpg

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3lYf0iR
जानिए क्यों होता है हॉलीवुड, बॉलीवुड और टॉलीवुड में 'वुड' शब्द का इस्तेमाल जानिए क्यों होता है हॉलीवुड, बॉलीवुड और टॉलीवुड में 'वुड' शब्द का इस्तेमाल Reviewed by N on December 11, 2021 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.