test

जब कैटवॉक करते हुए रैंप पर गिर पड़ी ये एक्ट्रेस

हिंदी सिनेमा की ख़ूबसूरत अदाकाराएं अक्सर बड़े पर्दे के साथ ही रैंप पर भी अपना जलवा बिखेरती हुई नज़र आती हैं। बॉलीवुड की बड़ी से बड़ी अभिनेत्रियों को रैंप वॉक करते हुए देखा गया है। फैंशन के रैंप पर चलना जितना आसान दिखता है, असल में उससे कहीं ज्यादा मुश्किल होता है। हाई हील्स और कभी अजब तो कभी गजब ड्रेसेस पहनकर पूरे कॉन्फिडेंस के साथ कैमरा और लोगों की मौजूदगी में रैंप पर चलना बच्चों का खेल तो बिल्कुल नहीं है। ज़रा सी सावधानी हटी और दुर्घटना घटी। इस बात को हमारी बॉलीवुड हसीनाएं भी भली-भांति जानती हैं। अक्सर आपने बॉलीवुड की ग्लैम डॉल्स को डिज़ाइनर्स की लेटेस्ट कलेक्शन को फैंशन के रैंप पर शोकेज़ करते देखा होगा। लेकिन कई बार ये हसीनाएं हुई हैं रैंप पर हादसों को शिकार। कभी कपड़ों में उलझी, तो कभी हाई हील के चक्कर में फंसी। हांलाकि हर बार ये हसीनाएं गबज का कॉन्फिडेंस दिखाकर महफिल लूट ले गईं। हालांकि कई एक्ट्रेसेस ऐसी भी रही है जिन्हें रैंप वॉक के दौरान शर्मिंदा होना पड़ा। दरअसल, रैंप वॉक के दौरान कई अभिनेत्रियों के पैर लड़खड़ा गए और वे धड़ाम से गिर पड़ी। तो आइए आज आपको रैंप वॉक के दौरान गिरने वाली कुछ हिंदी फिल्म अभिनेत्रियों के बारे में बताते हैं।

sridevi-.jpg

श्रीदेवी (Sridevi)
लैक्मे फैशन वीक 2010 में श्रीदेवी नीता लुल्ला के डिजाइन किया हुआ गाउन पहन कर रैम्प वॉक करती नजर आई थीं। मर्मेड स्टाइल की वजह से एक्ट्रेस का बैलेंस बिगड़ गया था। हालांकि एक्ट्रेस ने रैम्प पर खुद को गिराने से बचा लिया था।

sona-mohapatr.jpg

सोना मोहपात्रा (Sona Mohapatra)

सोना मोहपात्रा (Sona Mohapatra) एक गीतकार, संगीतकार और गायिका हैं। सोना भी रैंप वॉक कर चुकी हैं। उन्हें जब एक बार लैक्मे फैशन वीक में रैंप पर वॉक करते हुए देखा गया था जब वे बुरी तरह गिर पड़ी थीं।

poonam.jpg

पूनम ढिल्लों

अपनी ज़माने की खूबसूरत अदाकार रहीं पूनम ढ़िल्लों के लिए साड़ी पहनकर रैंप वॉक करना उनकी जिंदगी के सबसे शर्मनाक पलों में से एक रहा। डिज़ाइनर विक्रम फडणवीस के लिए पूनम वॉक कर रही थीं, तभी अचनाक यूं लड़खड़ाई की खूद को संभाल नहीं पाई थीं। बाद में उन्होने बखूबी अपनी वॉक कम्पलीट की।

kangana-ranaut.jpg

कंगना रनौत (Kangana Ranaut)

कंगना रनौत के लिए फिल्मी फैशन का रैंप काफी लक्की साबित हुआ था। ‘फैशन’ फिल्म में सुपरमॉडल बनकर ही कंगना ने स्टारडम का स्वाद चखा था। लेकिन साल 2014 में जब कंगना डिज़ाइनर नम्रता जोशीपुरा के लिए शो-स्टॉपर बनकर रैंप पर उतरीं तो अपनी गाउन की वजह से ‘ऊप्पस’ मुमेंट का शिकार बनते बनते रह गईं। कंगना का ऑफ शॉल्डर गाउन उनकी हाई हील सैंडिल के नीचे फंस गया था, जिसकी वजह से कंगना के साथ कोई भी बड़ा हादसा हो सकता था।

sonkshi.jpg

सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha)

हिंदी सिनेमा की ‘दबंग गर्ल’ यानी कि सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) का फ़िल्मी करियर ज़्यादा सफ़ल नहीं रहा है। वे करीब 10 सालों से फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय है हालांकि उनकी कुछ एक फ़िल्में ही हिट रही है। सोनाक्षी एक बार जब एक फैशन शो के ग्रैंड फिनाले में रैंप पर वॉक कर रही थीं तब उनका गाउन उनके पैर में उलझ गया था। नतीजा यह निकला कि वे गिर पड़ीं।

yammi.jpg

यामी गौतम (Yami Gautam)

बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस यामी गौतम लैक्मे फैशन वीक के दौरान रैम्प पर वॉक करते हुए गिर चुकी हैं। डिजाइनर गौरी और नैनिका की आउटफिट्स में वॉक करते हुए यामी का बैलेंस बिगड़ गया था।

यह भी पढ़ें- Topless फोटोशूट से लेकर माफिया से इश्क तक, Controversy Queen है ये Bollywood Actress

sushmita_sen.jpg

सुष्मिता सेन (Sushmita Sen)

सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) साल 1994 में मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम करने वाली पहली भारतीय बनी थीं। इसके बाद उन्होंने हिंदी सिनेमा में काम किया और अच्छा-खासा नाम कमाया। सुष्मिता सेन को कई बार रैंप वॉक करते हुए देखा गया है। वहीं एक बार गाउन उनकी सैंडल में उलझ गया था। जिससे कि उनका बैलेंस बिगड़ गया था हालांकि एक्ट्रेस खुद को गिरने से बचाने में सफ़ल रही थीं।

यह भी पढ़ें-तो इसलिए Salman Khan नहीं बनेंगे Kat-Vicky की शादी के गवाह, बेहद खास है वजह



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/31xQU77
जब कैटवॉक करते हुए रैंप पर गिर पड़ी ये एक्ट्रेस जब कैटवॉक करते हुए रैंप पर गिर पड़ी ये एक्ट्रेस Reviewed by N on December 07, 2021 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.