test

Madhuban: सनी लियोनी कर रही अश्लील डांस', मथुरा के संतों ने की गाना बैन करने की मांग

बॉलीवुड डिवा सनी लियोनी इन दिनों अपने नए गाने ‘मधुबन’ को लेकर सुर्ख़ीयों में बनी हुई है। सनी लियोनी का यह नया गाना 22 दिसंबर को रिलीज़ हुआ था। इस गाने को लेकर सनी लियोनी विवादों के बीच घिर चुकी है। यहाँ तक कि अब लोग गाने को बैन करने की माँग कर रहे हैं। सनी लियोनी पे जाम लगाया गया है कि उनका डान्स अश्लील है और इससे हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप भी लगाया है।

‘मधुबन’ गाने की बात करें तो यह गाना है कि डान्स टैक गाना है। हिन्दी सिनेमा के जाने माने कोरियोग्राफर गणेश आचार्य ने इस गाने को कोरियोग्राफ किया है। मेकर्स की बात करें तो उन्हें यह उम्मीद है कि यह गाना साल के अंत में धूम मचाएगा। साथ ही साल 2022 भी इस गाने की धूम के साथ होगी। हालाँकि अब यह गाना विवादों में घिर गया है। इस गाने के कारण सनी लियोनी भी विवादों में घिरी दिख रही है।

मथुरा पुजारियों ने सनी लियोनी के नए सॉन्ग ‘मधुबन में राधिका नाचे’ के ख़िलाफ़ मोर्चा खोल दिया है। और साथ ही पुजारियों ने इस गाने को बैन करने की माँग भी की है। मथुरा पुजारियों का कहना है कि सनी के गाने पर अश्लील डान्स करके उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने की कोशिश की है। साथ ही पुजारियों ने यह भी कहा कि अगर सरकार उनकी बात नहीं मानती है तो वह कोर्ट तक जाएंगे। वृंदावन के साथ नवल गिरी महाराज ने सरकार से मामले पर सनी लियोनी के ख़िलाफ़ एक्शन की माँग भी की है। और दरख्वास्त की है कि जल्द से जल्द सनी लियोनी के इस गाने पर बैन लगा दिया जाए।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3qlQucF
Madhuban: सनी लियोनी कर रही अश्लील डांस', मथुरा के संतों ने की गाना बैन करने की मांग Madhuban: सनी लियोनी कर रही अश्लील डांस', मथुरा के संतों ने की गाना बैन करने की मांग Reviewed by N on December 25, 2021 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.