test

कपिल शर्मा शो में लगेगा देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का तड़का, कपिल ने की वीडियो शेयर

नई दिल्ली।'द कपिल शर्मा' शो में जल्द ही प्रियंका चोपड़ा जोनस शिरकत करने वाली है। वो अपनी अपकमिंग मूवी 'द स्काई इज पिंक' के प्रमोशन के लिए आ रही है। मूवी प्रमोशन के लिए कपिल के शो में पहुंची प्रियंका को देख कपिल बेहद हैं एक्साइटेड नज़र आए। वैसे तो हम सब जानते हैं कि कपिल अपने शो में आने वाले हर मेहमान के साथ खूब मस्ती करते हैं। ऐसी ही कुछ मस्तियां उन्होंने प्रियंका के साथ भी की। जिसका एक वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

प्रियंका ने कपिल के साथ एक गेम खेला जिसमें वो कहती हैं कि मेरे एक हाथ में 2 करोड़ रुपए का चेक है और एक हाथ में छह लड़कियों के साथ मालदीव में हॉलीडे का पैकेज तुम कौन सा हाथ चूज करोगो। तो कपिल कहते है कि उन्हें 2 करोड़ रुपए चाहिए। क्योंकी वो पहले ही ये पैकेज 60 हज़ार में ले चुके हैं। इस बात पर प्रियंका जमकर हंसती है और तालियों की गूंज सुनाई देने लगती है।

कपिल के शो में पहुंची प्रियंका के अगर लुक की बात करें तो वो व्हाइट एंड रेड कर्लर की साड़ी पहनकर आईं थी। इस देसी लुक में भी प्रियंका ग्लैमरस लग रही थी। उन्होंने अपनी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है।आजकल प्रियंका अपनी फिल्म द स्काई इज पिंक मूवी के प्रमोशन में बिजी हैं। ये मूवी 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

pc.jpg

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2m0BtQo
कपिल शर्मा शो में लगेगा देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का तड़का, कपिल ने की वीडियो शेयर कपिल शर्मा शो में लगेगा देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का तड़का, कपिल ने की वीडियो शेयर Reviewed by N on September 29, 2019 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.