test

फिर एक्स गर्लफ्रेंड के साथ रोमांस करेंगे रणबीर कपूर, बर्थडे पार्टी में नहीं पहुंची आलिया

रणबीर कपूर के बर्थडे पर फैंस को दोहरी खुशी मिली। वह जल्द ही अपनी एक्स दीपिका के साथ फिर से बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। बता दें कि दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की सबसे डिमांडिंग अभिनेत्रियों में से एक हैं। फिलहाल वह अपनी आगामी फिल्म 'छपाक' में वयस्त हैं। इस बीच खबर है कि वह रणबीर कपूर के साथ लव रंजन की आगामी फिल्म में नजर आएंगी। लव रंजन की इस फिल्म को लेकर पहले भी दीपिका के नाम की चर्चा थी लेकिन अब कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दीपिका ने यह फिल्म साइन कर ली है।

अजय देवगन भी फिल्म में
बता दें कि इस फिल्म में रणबीर और दीपिका के अलावा अजय देवगन भी अहम किरदार में नजर आएंगे। यह एक ड्रामा फिल्म होगी, जिसकी कहानी एक पिता—पुत्र के रिश्तों के इर्द—गिर्द घूमती नजर आएगी। इससे पहले रणबीर और अजय वर्ष 2010 में प्रकाश झा की फिल्म 'राजनीति' में भी साथ नजर आ चुके हैं।

फिर एक्स गर्लफ्रेंड के साथ रोमांस करेंगे रणबीर कपूर, बर्थडे पार्टी में नहीं पहुंची आलिया

लव रंजन के घर के बाहर स्पॉट हुए थे दोनों
कुछ वक्त पहले ही दीपिका और रणबीर कपूर को लव रंजन के घर के बाहर देखा गया था, जिसके बाद कहा जा रहा था कि दोनों उनकी फिल्म में काम करने वाले हैं। हालांकि इस बीच लव रंजन का नाम मीटू में आ गया था। ऐसे में फिल्म का मामला ठंडे बस्ते में चला गया था। कहा जा रहा है कि दीपिका ने फिल्म तो पहले ही साइन कर ली थी लेकिन इसके आॅफिशियल अनाउसमेंट के लिए वे सही समय का इंतजार कर रहे हैं।

फिर एक्स गर्लफ्रेंड के साथ रोमांस करेंगे रणबीर कपूर, बर्थडे पार्टी में नहीं पहुंची आलिया

रणबीर की बथर्ड पार्टी में पहुंचीं
शुक्रवार रात को रणबीर ने बर्थडे पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी में बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे। रणबीर का यह बर्थडे उनके लिए बेहद खास है क्योंकि पिछले साल ही उनके पिता ऋषि कपूर बीमार हो गए थे। वे पिछले दिनों ही न्यूयॉर्क से इलाज करवाकर इंडिया लौटे हैं। इस बर्थडे पार्टी में दीपिका पादुकोण अपने पति रणवीर सिंह के साथ पहुंचीं। इनके अलावा करण जौहर, शाहरुख खान, गौरी खान,आमिर खान, किरण राव और मलाइका अरोड़ा भी इस पार्टी में शामिल हुए। साथ ही रणबीर के खास दोस्त आदित्य रॉय कपूर भी इस पार्टी में पहुंचे। लेकिन इस पार्टी में आलिया भट्ट नजर नहीं आईं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2nvokPz
फिर एक्स गर्लफ्रेंड के साथ रोमांस करेंगे रणबीर कपूर, बर्थडे पार्टी में नहीं पहुंची आलिया फिर एक्स गर्लफ्रेंड के साथ रोमांस करेंगे रणबीर कपूर, बर्थडे पार्टी में नहीं पहुंची आलिया Reviewed by N on September 28, 2019 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.