test

प्रियंका चोपड़ा को अपने पति निक में दिखती है इनकी छवि

नई दिल्ली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी आने वाली फिल्म द स्काई इज पिंक के प्रमोशन के लिए भारत आई हुईं हैं। देश लौटकर प्रियंका अपनी फिल्म के प्रमोशन में जुट गई हैं। इस दौरान एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि वह निक जोनस से शादी करके खुद को दुनिया की सबसे लकी महिला मानती हैं। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा से पूछा गया था कि वो निक से शादी करके कैसा फील करती है, इसपर जानिए प्रियंका ने और क्या क्या कहा?

View this post on Instagram

❤️

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

प्रियंका चोपड़ा ने अपने और निक के रिलेशन को अपने माता-पिता के रिलेशन जैसा ही बताया है। प्रियंका ने कहा कि उनके माता पिता के रिलेशन में बराबरी की भागीदारी थी, दोनों का एक-दूसरे के लिए बहुत प्यार और आदर था। निक और मेरे साथ भी ऐसा है। मैं अब तक जितने भी पुरुषों से मिली उनमें वह सबसे समझदार हैं। वह जो भी करते हैं मुझे आगे रखते हैं। बहुत अच्छा लगता है जब आप सोकर उठें और ऐसा लगे कि कोई ऐसा इंसान है जो आपसे ज्यादा आपकी परवाह करता है। आप बस यही चाहते हैं, कोई आपको वैसे चाहे जैसे किसी को हग करने की चाहत होती है।

View this post on Instagram

💜 🥰

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

उसके बाद किसी ने प्रियंका से पूछा कि क्या वोे निक में अपने पिता की छवि देख पाती है तो इसपर प्रियंका जवाब था कि मैं जितना उन्हें जानती हूं उतना ही मुझे लगता है कि मैंने एक ऐसे इंसान से शादी की है जिसमें मेरे पिता की छवि है। सिर्फ म्यूजिक ही नहीं, दोनों स्टेबल, मजबूत, जमीन से जुड़े और भरोसेमंद है। आपको बता दें कि द स्काई इज पिंक 11 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है। फिल्म को सोनाली बोस ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में प्रियंका के अलावा जायरा वसीम, फरहान अख्तर, रोहित शरफ भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2l4aLpG
प्रियंका चोपड़ा को अपने पति निक में दिखती है इनकी छवि प्रियंका चोपड़ा को अपने पति निक में दिखती है इनकी छवि Reviewed by N on September 25, 2019 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.