test

देव आनंद को लेकर Fans में थी गजब की दीवानगी, एक झलक पाने के लिए छतों से कूद जाती थी लड़कियां

भारतीय सिनेमा ( Indian cinema ) के सदाबहार सितारों में से एक देव आनंद का आज जन्मदिन ( Dev Anand Birthday ) है। देव आनंद अपने दौर के बेहतरीन एक्टर्स में से एक थे। अभिनेता देव आनंद की आवाज का पूरा बॉलीवुड भी दीवाना था। भारतीय सिनेमा जगत में दर्शकों के दिल में देव आनंद ने छह दशक तक राज किया है।

Dev Anand

देव आनंद का जन्म 26 सितंबर 1923 को पंजाब प्रांत में हुआ था उस समय यहां ब्रिटिश भारत हुआ करता था। अपने अभिनय से दर्शकों के दिलो में राज करने वाले देव आनंद ने अपने करियर में 116 फिल्मों में काम किया। वे साल 1946 में 'हम एक हैं' फिल्म में बतौर हीरो नजर आए। अपनी बॉलीवुड करियर में उन्होंने कई हिट और सुपर हिट फ़िल्में दी।

Dev Anand

देव आनंद बॉलीवुड में आने का सफर आसान नहीं था। उन्हें इस सपने को हकीकत में बदलने के लिए बहुत कड़ा संघर्ष करना पड़ा था। बताया जाता है कि वे जब मुंबई आए थे तो सिर्फ 30 रुपए ही लेकर आए थे। इस दौरान उन्होंने नौकरी नहीं करने और बॉलीवुड में किस्मत आजमाने का फैसला लिया जो आज आपके सामने है।

Dev Anand

सुनने में आता है कि देव आनंद की वजह से एक बार उनके काले कोट पर बैन लग गया था। ये इसलिए हुआ कि वे सबसे ज्यादा 'व्हाइट शर्ट और ब्लैक कोट' पहना करते थे। लोग उनके इस फैशन की होड़ करने लगे थे ऐसे में काले कोट पर बैन लगाना पड़ा था। देव आनंद के फैंस की दीवानगी जबरदस्त थी। कहा जाता है कि देव आनंद को काले कपड़ों में देखने के लिए लड़कियां अपनी छतों से कूद जाया करती थीं। महज ये एक अफवाह ही थी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ldOo0Y
देव आनंद को लेकर Fans में थी गजब की दीवानगी, एक झलक पाने के लिए छतों से कूद जाती थी लड़कियां देव आनंद को लेकर Fans में थी गजब की दीवानगी, एक झलक पाने के लिए छतों से कूद जाती थी लड़कियां Reviewed by N on September 26, 2019 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.