test

अनुष्का शर्मा के इस नए लुक को देखकर बोल पड़े रणवीर और अर्जुन,किया ये कमेंट

नई दिल्ली। अभी हाल ही में वुमन ऑफ द ईयर में बॉलीवुड सेलेब्स का बोल्ड लुक सामने आया। अभी लोगों की नजरे इन तस्वीरों से हटी ही नही थी कि अनुष्का शर्मा की पोस्ट की गई तस्वीरों ने सबकी निगाहे वहां से हटा दी। हालांकि इस तस्वीर वो ग्लैमरस अंदाज में नही बल्कि बल्कि बॉस लुक में नजर आईं। अमिष्का ने सूट पहना था और इसके नीचे बूट्स। इसके साथ ही खुद को थोड़ा सा अलग दिखाने के लिए अनुष्का ने ईयररिंग्स की जगह सोने के ईयर कफ पहन रखे हैं। इसके अलावा उन्होनें चेहरे का मेकअप तक सामान्य रखा है। अनुष्का बिल्कुल फॉर्मल लुक में नजर आईं। अनुष्का ने अपने इस लुक की फोटोज को इंस्टाग्राम पर शेयर किया।

anushka-sharma.jpeg

अनुष्का के इस नए अवतार को देखने के बाद अभिनेता रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर को खूब भा रहा है। उनका यह लुक मुंबई में किसी समारोह के लिए था और इसी की कुछ तस्वीरें उन्होंने सोशल साइट पर शेयर की है जिसको देखने को बाद 'बैंड बाजा बारात' में उनके सह-कलाकार रणवीर सिंह ने लिखा, "सुपर." और अन्य तस्वीर पर उन्होंने कमेंट किया, "यह बेहद पसंद आया।"
इसके अलावा अनुष्का की तस्वीर पर कमेंट करने के लिए अर्जुन ने गोविंदा और करिश्मा की हिट फिल्म 'हीरो नंबर 1' के गाने को चुना और लिखा, "सोना कितना सोना है।
वर्कफ्रंट के बारे में बात करें तो पिछली बार अनुष्का को शाहरुख खान के साथ फिल्म जीरो में नज़र आई थी जो कि बॉक्स ऑफिस ज्यादा धमाल नही मचमा पाई। इसके अलावा अनुष्का इनदिनों नेटफ्लिक्स के साथ एक फीचर फिल्म 'बुलबुल' और एक वेब सीरीज 'माई' भी बना रही हैं।"



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2VYQ8cx
अनुष्का शर्मा के इस नए लुक को देखकर बोल पड़े रणवीर और अर्जुन,किया ये कमेंट अनुष्का शर्मा के इस नए लुक को देखकर बोल पड़े रणवीर और अर्जुन,किया ये कमेंट Reviewed by N on October 21, 2019 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.