test

दीपिका पादुकोण ने पहली Anniversary पर पहने थे पुराने कपड़े, वजह जान हो जाएगा दीपिका से प्यार

नई दिल्ली: बीते दिनों से सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की पहली Anniversary की फोटोज़ ने तहलका मचा रखा है। दोनों ही इस खास मौके पर पहले तिरुपति के वेंकटेश्वर मंदिर गए और उसके बाद शुक्रवार को ये जोड़ा अपने परिवार के साथ अमृतसर के स्वर्ण मंदिर पहुंचा। दोनों की तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर ये आग की तरह फैल गई थीं। लेकिन तस्वीरों में लोगों ने दीपिका के कपड़ो को लेकर एक चीज नोटिस की, एक्ट्रेस के कपड़े पुराने थे।

[MORE_ADVERTISE1]d8799a58-b977-4c59-8eb7-eebf9f7fef8c.jpeg[MORE_ADVERTISE2]

दरअसल, दीपिका ने सालगिरह के दिन जो कुर्ता पहना था वो अपनी चूड़ा सेरेमनी के दौरान भी पहना था। तस्वीरें सामने आने के बाद फैंस उनकी सादगी की तारीफें कर रहे हैं। कुछ लोगों ने कमेंट में कहा कि दीपिका की इसी सादगी से वो प्यार करते हैं। दीपिका और रणवीर ने Anniversary के मौके पर तिरुपति पहुंच मत्था टेका। इस मौके पर दीपिका ने लाल रंग की साड़ी पहनी। मंगलसूत्र और सिंदूर लगाए दीपिका बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं रणवीर क्रीम रंग की शेरवानी पहने नजर आए। साथ ही उन्होंने गुलाबी रंग का दुपट्टा भी ओढ़ा हुआ है। दीपिका ने जो साड़ी पहनी है वो डिजाइनर सब्यसाची की है। शादी के दौरान दीपिका को साड़ी रणवीर के परिवार की ओर से शगुन के थाल में मिली थी।

[MORE_ADVERTISE3]depika_ranveer_.jpeg

ऐसा नहीं है कि दीपिका ने पहली बार कपड़े रिपीट किए हों। इससे पहले भी दीपिका ने कई खास मौकों पर रिपीडिट कपड़े पहने हैं और इसीलिए लोग उनकी सादगी के दीवानें हैं। आपको बता दें कि दीपिका और रणवीर ने 14-15 नवंबर 2018 को इटली में कोंकणी और सिंधी रीति रिवाजों से शादी की थी। छह साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी का फैसला किया। दोनों को बॉलीवुड की सबसे ज्यादा रोमांटिक कपल कहा जाता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/37bmSo4
दीपिका पादुकोण ने पहली Anniversary पर पहने थे पुराने कपड़े, वजह जान हो जाएगा दीपिका से प्यार दीपिका पादुकोण ने पहली Anniversary पर पहने थे पुराने कपड़े, वजह जान हो जाएगा दीपिका से प्यार Reviewed by N on November 16, 2019 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.