test

Birthday Special: सारा और अनन्या ही नहीं इन हॉट एक्ट्रेसेस के साथ भी रहा है कार्तिक आर्यन का अफेयर

नई दिल्ली | बॉलीवुड के चार्मिंग एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) का आज 29वां जन्मदिवस है। कार्तिक आर्यन के पास आजकल फिल्मों की झड़ी लगी हुई है। जल्द ही उनकी फिल्म पति, पत्नी और वो रिलीज होने वाली है। जिसमें उनके साथ अनन्या पांडे (Ananya Pandey) और भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) भी साथ में नजर आएंगी। वैेसे तो कार्तिक अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीत चुके हैं लेकिन आए दिन उनके अफेयर्स के भी खूब चर्चे होते रहते हैं। कार्तिक हमेशा से अपने अफेयर्स को लेकर चर्चाओं में रहे हैं। तो चलिए कार्तिक आर्यन के अफेयर्स की लंबी लिस्ट के बारे में आपको बताते हैं।

[MORE_ADVERTISE1]
[MORE_ADVERTISE2]

कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) लड़कियों के खास चहेते हैं, उनकी फीमेल फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। आजकल खबरों के मुताबिक वो सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान (Sara Ali Khan) को डेट कर रहे हैं। हालांकि कुछ दिनों पहले दोनों के ब्रेकअप की खबरों ने भी ज़ोर पकड़ा था लेकिन उसके बाद फिर से सारा और कार्तिक को साथ में देेखा गया। सारा ने करण जौहर के शो में भी ये बात बताई थी कि वो कार्तिक को बेहद पसंद करती हैं। साथ ही दोनों फिल्म लव आजकल 2 में साथ काम भी कर रहे हैं।

[MORE_ADVERTISE3]

कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) का नाम अक्सर उनकी को-स्टार अनन्या पांडे के साथ भी जुड़ता रहा है। हाल ही में उन्होंने अनन्या पांडे के बर्थडे के दौरान अपनी मूंछें भी कटवा दी थी। और ये भी कहा था कि अनन्या के लिए जान भी हाजिर है। लेकिन कार्तिक ने अपने अफेयर्स की बातों को कभी नहीं माना है। उन्होंने हमेशा यही कहा है कि वो दोस्ती में थोड़ा हेल्थी फ्लर्ट कर लेते हैं। अनन्या पांडे और कार्तिक को भी कई जगह साथ में स्पॉट किया गया है।

nushrat-bharucha-and-kartik-aaryan.jpeg

इसके अलावा कार्तिक का नाम कुछ दिनों पहले दंगल गर्ल एक्ट्रेस फातिमा सना शेख के साथ भी जुड़ चुका है। दोनों को साथ में कई पब्लिक प्लेसेस पर स्पॉट किया गया। हालांकि कार्तिक आर्यन ने कभी भी अपनी लव लाइफ को लेकर खुलकर बात नहीं की है। फातिमा से पहले कार्तिक का नाम अपनी को-स्टार नुसरत भरूचा के साथ भी लंबे समय तक जुड़ता रहा। नुसरत भरूचा के साथ कार्तिक ने चार फिल्मों में साथ काम किया है। जिसमें प्यार का पंचनामा सीरीज काफी हिट रही है। हालांकि दोनों की तरह से कभी कोई ऑफीशियल स्टेटमेंट नहीं आया।

kartik_aaryan_dimple_1920x1020-1-600x319.jpg

कार्तिक आर्यन और सुपर मॉडल डिम्पल शर्मा कई बार साथ देखा गया। डिंपल शर्मा को लोगों ने कार्तिक का लेडी लव बता दिया था क्योंकि दोनों अक्सर बालीवुड इवेंट्स और साथ में घूमते हुए स्पॉट किए जाते थे। कार्तिक आर्यन ग्वालियर शहर के हैं। उन्होंने अपनी स्कूलिंग और इंटर कॉलेज वहीं से पूरी की है। कार्तिक वैसे तो इंजीनियर बनने के लिए निकले थे लेकिन उनको एक्टिंग ज्यादा भा गई।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/33aEzAI
Birthday Special: सारा और अनन्या ही नहीं इन हॉट एक्ट्रेसेस के साथ भी रहा है कार्तिक आर्यन का अफेयर Birthday Special: सारा और अनन्या ही नहीं इन हॉट एक्ट्रेसेस के साथ भी रहा है कार्तिक आर्यन का अफेयर Reviewed by N on November 22, 2019 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.