नई दिल्ली | रणवीर सिंह (Ranveer Singh) जितना अपनी एक्टिंग के लिए फेमस रहते हैं उतना ही उनका स्टाइल भी नोटिस किया जाता है। रणवीर का ड्रेसिंग स्टाइल इंडस्ट्री में काफी यूनीक हैं जिसके वजह से वो हमेशा सुर्खियों बने रहते हैं। फैंस रणवीर के अतरंगी स्टाइल पर उन्हें काफी ट्रोल भी करते रहते हैं जिसका जवाब रिसेन्टली बाजीरॉव ने एक लाइव सेशन के दौरान दिया। उन्होंने हेटर्स को जवाब देते हुए करारा जवाब दिया।
[MORE_ADVERTISE1][MORE_ADVERTISE2]Ranveer to haters 😂😂
— Ranveer’s 🏏 Cafe ☕️ (@ranveercafe69) November 7, 2019
Baba so many lovers log in just to chat with you, don’t bother about the haters ❤️❤️
PS - also reply to some lovers na...apne friends se toh aap phone pe baad mein chat karlena... pleaaase 💕💕 pic.twitter.com/6QsJ71LC8u
दरअसल खुद पर कमेंट सुनते-सुनते रणवीर सिंह का गुस्सा हेटर्स पर फूट पड़ा है। उन्होंने सभी हेटर्स को लताड़ते हुए लाइव सेशन में कहा है- कैसे कैसे कमेंट आ रहे हैं, ऐ म्यूजिक बंद करो, ऐ तेरे को हिंदी नहीं आता है क्या, ऐ जोकर लग रहा है। रणवीर ने वीडियो में आगे कहा- तुम लोगों को कोई काम धंधा नहीं है क्या, तुम लोग कुछ और जाकर करो, मेरे लाइफ में क्यों आ रहे हो। उनके इस रिप्लाई की फैंस तारीफ कर रहे हैं।
[MORE_ADVERTISE3]रणवीर का ये लाइव सेशन उनके एक फैन ने पोस्ट करते हुए लिखा- हेटर्स को इग्नोर करो बाबा, अपने लवर्स से थोड़ी बात करलो ना। रणवीर के इस वीडियो को लगातार मजेदार कमेंट्स आ रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। बता दें हाल ही में रणवीर अपने वोग फोटोशूट के लिए भी सुर्खियों में आए थे। हाल ही में रणवीर सिंह फिल्म 'सूर्यवंशी' का क्लाइमैक्स सीन शूट करके हैदराबाद से वापस लौटे हैं। इस फिल्म को रोहित शेट्टी बना रहे हैं। सूर्यवंशी में अक्षय कुमार और कटरीना कैफ नजर आएंगे। वहीं जल्द ही रणवीर कपिल देव पर आधारित फिल्म '83' में नजर आएंगे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2NNl63C
No comments: