test

रणवीर सिंह ने बताया अपना ब्लड ग्रुप तो लोगों ने कहा- गांजा लिए बिना कोई भी..

नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) सोशल मीडिया आए दिन छाए रहते हैं। कभी वो दीपिका के पोस्ट पर कमेंट करके लाइमलाइट बटोर लेते हैं तो कभी वोे अपने आउटफिट को लेकर चर्चाओं में आ जाते हैं। हाल ही में रणवीर सिंह ने एक फोटो शेयर की है जिसमें वो अपने ब्लड ग्रुप का खुलासा कर रहे हैं। लेकिन जैसे ही रणवीर ने अपना ब्लट ग्रुप शेयर किया फैंस उन्हें ट्रोल करने लगे। लोग उनसे मजेदार सवाल भी कर रहे हैं।

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के इस पोस्ट पर लगातार कमेंट आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- रणवीर असल में गुच्ची के कपड़ों की बात कर रहे हैं। उनके G+ का इशारा गुच्ची के डिजाइन की ओर है। दरअसल, रणवीर ने शेयर फोटो में फेमस क्लोदिंग ब्रांड गुच्ची के डिजाइन को पहना हुआ है। बता दें कि रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म 83 आने वाली है। इस फिल्म में रणवीर कपिल देव के रोल में दिखाई देंगे। साथ में दीपिका (Deepika Padukone) भी इसमें उनकी पत्नी का किरदार निभाती हुई नजर आएंगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2La7Oh1
रणवीर सिंह ने बताया अपना ब्लड ग्रुप तो लोगों ने कहा- गांजा लिए बिना कोई भी.. रणवीर सिंह ने बताया अपना ब्लड ग्रुप तो लोगों ने कहा- गांजा लिए बिना कोई भी.. Reviewed by N on November 30, 2019 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.