ऑस्ट्रेलियाई फिल्म निर्माता एंथनी मारस को लघु फिल्मों के लिए जाना जाता है। वर्ष 2011 में आई फिल्म 'थ्रिलर द पैलेस' के लिए उन्हें काफी प्रशंसा मिली थी। अब वे मुंबई हमलों पर फिल्म 'होटल मुंबई' बना रहे हैं। इसके लिए उन्होंने करीब एक साल तक रिसर्च की। फिल्म के निर्माताओं ने ग्राउंड शूटिंग की, जिसमें मुंबई के ताज होटल के कर्मचारियों और मेहमानों सहित सुरक्षित बचे लोगों से बात की।
[MORE_ADVERTISE1]
[MORE_ADVERTISE2]
साक्षात्कारों के अनएडिटेड फुटेज से उन्हें और सह-लेखक जॉन कोली को काफी मदद मिली। शोध के दौरान निर्माताओं ने हमले में बचे लोगों की आपबीती सुनी। इस काम में उन्हें एक साल लग गया। मारस ने कहा,'हमलों के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसकी सही जानकारी होना महत्तवपूर्ण था।
[MORE_ADVERTISE3]
हम ताज होटल में एक महीने के लिए रुके थे। इस दौरान हमने उस रात जो कुछ हुआ, उसकी पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए हमले में सुरक्षित बचे लोगों, पुलिस और होटल के कर्मचारियों का साक्षात्कार लिया। इसका कारण यह है कि हम आंकड़ों और सुर्खियों से अलग हटकर कुछ ज्यादा जानना और देखना चाहते थे।' साथ ही उन्होंने कहा कि फिल्म में काफी हद तक पीड़ितों के दृष्टिकोण देखने को मिलेंगे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2JUu2Tt
No comments: