test

यामी के साथ इंटीमेट सीन्स को लेकर भड़क गई थी आयुष्यमान खुरान की पत्नी, टूटने की कगार पर थी शादी

नई दिल्ली। फिल्म 'विक्की डोनर' से अपने करियर की शुरुआत करने वाले आयुष्यमान खुराना और यामी गौतम की जोड़ी आजकल दोबारा सुर्खियों में है। दोनों की हाल ही में रिलीज हुई मूवी बाला भी सिनेमाघरों में अपना कमाल दिखा रही है। बॉलीवुड में अपने डगमगाते हुए करियर के बीच बाला से मिले सहारे से यामी जहां खुश हैं। वहीं उनसे बढ़ती नजदीकियों के चलते आयुष्यमान की बीवी ताहिरा कश्यप इंसिक्योर हो गई थीं। एक वक्त तो ऐसा आया था कि दोनों की शादी खतरे में पड़ गई थी।

[MORE_ADVERTISE1]

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान ताहिरा ने खुद इस बात का खुलासा किया कि फिल्म 'विक्की डोनर' में यामी के साथ आयुष्यमान के इंटीमेट सीन्स देखकर वो असहज हो गई थीं। खासतौर पर को-एक्टर के साथ किसिंग सीन शूट करने को लेकर वो काफी नाराज थीं। उन्हें अपने पति आयुष्यमान की वफादारी पर शक होने लगा था। मगर जब उन्होंने 'अंधाधुन' के एडिट्स को देखा तब उन्हें लगा कि रील लाइफ रियल लाइफ से काफी अलग है।

[MORE_ADVERTISE2]

ताहिरा ने ये भी बताया कि एडिटिंग की बारीकियां देखते समय उन्हें लगा कि ये प्रोफेशनल दुनिया है। तभी उन्होंने आयुष्मान और राधिका आप्टे के बीच शूट किए गए इंटिमेट्स सीन्स में हुई कमियों के बारे में टीम को बताया। उनका कहना है कि शुरुआती दौर में वो इन्सिक्योर्ड महसूस करती हैं। मगर अब वह चीजों को समझने लगी हैं। इसलिए उनको कोई फर्क नहीं पड़ता है।

[MORE_ADVERTISE3]

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/354VLZO
यामी के साथ इंटीमेट सीन्स को लेकर भड़क गई थी आयुष्यमान खुरान की पत्नी, टूटने की कगार पर थी शादी यामी के साथ इंटीमेट सीन्स को लेकर भड़क गई थी आयुष्यमान खुरान की पत्नी, टूटने की कगार पर थी शादी Reviewed by N on November 17, 2019 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.