test

हिमेश रेशमिया और रानू मंडल का गाना 'आशिकी में तेरी' हुआ रिलीज़, नंबर वन पर बनाई जगह

नई दिल्ली। आजकल रानू मंडल (Ranu Mondal) हर वक्त सुर्खियों में बनी रहती हैं। कभी वो फैंस के साथ बतमीजी करती हुई दिखाईं देती हैं तो कभी मीडिया को ऐटिटूड देती हुईं नज़र आती हैं। वहीं अब रानू मंडल अपने नए गाने की वजह से चर्चा का विषय बन गईं हैं। हिमेश रेशमिया (Himesh Reshamiya) और रानू मंडल का नया गाना 'आशिकी में तेरी' (Ashiqui Mein Teri ) का टीजर यूटयूब (YouTube) पर रिलीज़ हो गया है। रिलीज़ होते ही रानू मंडल और हिमेश रेशमिया का ये गाना नंबर वन पर ट्रेंड कर रहा है। आपको बता दें 'आशिकी में तेरी' गाना इससे पहले फिल्म चाइना टाउन में अभिनेता शहिद कपूर और करीना कपूर खान पर फरमाया गया था। 'आशिकी में तेरी' गाने को फिर से रेक्रेट किया गया है।

[MORE_ADVERTISE1]
[MORE_ADVERTISE2]

इस गाने के वीडियों में हिमेश रेशमिया अपने पुराने अवतार यानी टोपी पहने और माइक को उसी अंदाज में पकड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस गाने को यूट्यूब पर रिलीज होते ही इसे लाखों लोग देख चुके हैं। रानू मंडल और हिमेश रेशमिया (Ranu Mondal and Himesh Reshammiya Song) की जोड़ी ने फिर से धमाल मचा दिया है। आपको बता दें कि रानू मंडल और हिमेश रेशमिया का ये गाना फिल्म 'हैपी हार्ड एंड हीर' (Happy Hardy And Heer) का है। इस फिल्म में हिमेश अलग ही अंदाज में दिखाई देंगे। इस फिल्म में रानू मंडल एक नहीं बल्कि दो-तीन गाने हैं।

[MORE_ADVERTISE3]

वैसे आपको बता दें कि रानू मंडल एक रेलवे स्टेशन पर गाती हुई दिखाई दी थी। जिसके बाद एक शख्स ने उनकी वीडियो को सोशल मीडिया पर डाल दिया था। जिसके बाद से वो रातोंरात ही सोशल मीडिया पर छाने लगी। रानू मंडल अब सोशल सेंसेशन के नाम से भी जानी जाती है।

 

 

 

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Km17Ic
हिमेश रेशमिया और रानू मंडल का गाना 'आशिकी में तेरी' हुआ रिलीज़, नंबर वन पर बनाई जगह हिमेश रेशमिया और रानू मंडल का गाना 'आशिकी में तेरी' हुआ रिलीज़, नंबर वन पर बनाई जगह Reviewed by N on November 15, 2019 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.