test

हिमेश रेशमिया के गाने 'आशिकी में तेरी' में रानू मंडल का नाम देेख भड़के फैंस, कहा- तुम्हारा नाम देख डिस्लाइक कर रहा हूं

नई दिल्ली | हिेमेश रेशमिया (Himesh reshammiya) का गाना आशिकी में तेरी आजकल खूब ट्रेंड कर रहा है। इस गाने में रानू मंडल (Ranu Mondal) ने भी अपनी आवाज़ दी है। दरअसल ये गाना हिमेश के पिछले गाने का रिमिक्स है। जंहा गाने को एक तरफ खूब देखा जा रहा है वहीं इसपर निगेटिव कमेंट्स की भी बौछार हो रही है। गाने को नापसंद करने वालों की लिस्ट भी लंबी है। जिसकी वजह कोई और नही बल्कि खुद इंटरनेट सेंशन बन चुकी रानू मंडल हैं। रानू ने गाने में सिर्फ एक-दो लाइन ही गाई हैं लेकिन फिर भी फैंस का रिएक्शन काफी अलग है।

[MORE_ADVERTISE1]ranu mondal[MORE_ADVERTISE2]

दरअसल, कुछ दिनों से रानू मंडल (Ranu Mondal) अपने बुरे बर्ताव की वजह से सुर्खियों में रही हैं। पहले उन्होंने एक फैन के साथ सेल्फी लेने से मना करते हुए बुरा भला कह दिया था। उसके बाद मीडिया के सवालों को भी इग्नोर कर दिया था। जिसके बाद उन्हें खूब ट्रोल किया गया। फैंस ने उन्हें बहुत खरी-खोटी सुनाई। अब जब रानू मंडल का हिमेश के साथ गाना आया है तो रानू की आवाज़ सुनते ही फैंस गुस्सा जा रहे हैं। कई लोग गाने को सिर्फ इसलिए डिस्लाइक कर दे रहे हैं क्योंकि वो रानू का नाम देेख ले रहे हैं।

[MORE_ADVERTISE3]

फैंस का गुस्सा इस कदर भड़का हुआ है कि वो रानू मंडल की आवाज़ तक नहीं सुनना चाहते हैं। एक यूजर ने लिखा- मैं इस गाने को लाइक करने जा रहा था कि मैंने रानू मंडल का नाम पढ़ लिया। तो एक ने कटाक्ष करते हुए लिखा- मुझे मत सुनिए, अब मैं सिलेब्रिटी हूं। मैं अपने गाने खुद ही सुनूंगी। रानू मंडल के बर्ताव से लोग अभी भी अपसेट हैं। यही कारण है कि लोग अभी भी उनके गाने को पसंद नहीं करना चाहते। बता दें कि रानू मंडल (Ranu Mondal) एक रेलवे स्टेशन पर गाना गाती थी जब उन्हें एक शख्स ने देखकर उनका वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया था। इसके बाद ही उनका वीडियो वायरल हो गया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2rLcJ12
हिमेश रेशमिया के गाने 'आशिकी में तेरी' में रानू मंडल का नाम देेख भड़के फैंस, कहा- तुम्हारा नाम देख डिस्लाइक कर रहा हूं हिमेश रेशमिया के गाने 'आशिकी में तेरी' में रानू मंडल का नाम देेख भड़के फैंस, कहा- तुम्हारा नाम देख डिस्लाइक कर रहा हूं Reviewed by N on November 16, 2019 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.