test

नोरा फतेही के इस डांस को देखने के लिए भीड़ हुई बेकाबू, डांस के साथ सिंगिंग का भी दिखाया टैलेंट, वायरल हो रहा है Video

नई दिल्ली | नोरा फतेही (Nora Fatehi) बॉलीवुड की नंबर वन पसंदीदा डांसर बन चुकी हैं इसमें कोई शक नहीं है। जिस भी फिल्म में उनका डांस नंबर होता है वो हिट हो जाती है। उनका गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा जाता है। अब नोरा का एक वीडियो (Video) फिर से सबका ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। सोशल मीडिया पर ये जमकर देखा जा रहा है। फैंस ने इसे तेजी से वायरल कर दिया है।

[MORE_ADVERTISE1]
[MORE_ADVERTISE2]

नोरा फतेही इस वीडियो (Video) में धमाकेदार डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं। डांस के साथ-साथ नोरा ने गाने को गाया भी है। दरअसल, नोरा का ये वीडियो किसी कार्यक्रम का है। वीडियो को उनके किसी फैन ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। देखते ही देखते ये वीडियो वायरल हो गया। लोगों को रेड कलर की ड्रेस में नोरा का अंदाज बेहद पसंद आ रहा है। नोरा की ये डांस परफॉर्मेंस देखने लाखों की संख्या में लोग आए थे।

[MORE_ADVERTISE3]

बता दें कि नोरा ने अपने करियर की शुरुआत तो काफी पहले कर दी थी। लेकिन उन्हें पॉपुलैरिटी बिग बॉस के शो से मिली। उसके बाद लोगों को नोरा का नाह गोरिए काफी पसंद आया। उनकी इसी परफॉर्मेंस को देखकर उन्हें सत्यमेव जयते में दिलबर सॉंग मिला जिसने उन्हें रातों रात स्टार बना दिया है। इसके साथ ही नोरा फिल्म भारत में एक्टिंग भी करती हुई नजर आईं थीं। नोरा की नेक्सट फिल्म स्ट्रीट डांसर (Street Dancer) होगी जिसमें उनके वरुण धवन (Varun Dhawan) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) भी दिखाई देंगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2q7SxWX
नोरा फतेही के इस डांस को देखने के लिए भीड़ हुई बेकाबू, डांस के साथ सिंगिंग का भी दिखाया टैलेंट, वायरल हो रहा है Video नोरा फतेही के इस डांस को देखने के लिए भीड़ हुई बेकाबू, डांस के साथ सिंगिंग का भी दिखाया टैलेंट, वायरल हो रहा है Video Reviewed by N on November 16, 2019 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.