test

अमिताभ बच्चन होंगे दादा साहब फाल्के अवॉर्ड 2019 से सम्मानित, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू करेंगे सम्मानित

बॅालीवुड इंडस्ट्री के महानायक अमिताभ बच्चन ( Amitabh Bachchan ) को ए सिनेमा क्षेत्र के सर्वोच्च सम्मान दादा साहब फाल्के पुरस्कार से नवाजा जाएगा। इस सोमवार को उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू सुपरस्टार अमिताभ को फिल्म उद्योग में उनके योगदान के लिए दादा साहब फाल्के पुरस्कार प्रदान करेंगे। इस समारोह में भारतीय सिनेमा के विकास में उत्कृष्ट योगदान देने वाली कई फिल्मी हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा। पुरस्कार वितरण के दौरान सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहेंगे। नायडू 66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों को प्रदान करने के लिए यहां आयोजित समारोह में अमिताभ को 50वें दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित करेंगे।

 

अमिताभ बच्चन होंगे दादा साहब फाल्के अवॉर्ड 2019 से सम्मानित, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू करेंगे सम्मानित

'बधाई हो' बनी सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म

उल्लेखनीय है कि इस साल अगस्त में पुरस्कारों की घोषणा की गई थी। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के लिए फीचर फिल्म श्रेणी के अध्यक्ष राहुल रवैल, गैर-फीचर फिल्म श्रेणी के अध्यक्ष एएस कनाल और सिनेमा पर सर्वश्रेष्ठ लेखन के अध्यक्ष उत्पल बोरपुजारी की अध्यक्षता वाली जूरी ने गुजराती फिल्म 'हेलारो' को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के पुरस्कार के लिए चुना गया था। वहीं 'बधाई हो' फिल्म को पूर्ण मनोरंजन के लिए सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म का पुरस्कार के लिए चुना गया था।

विक्की कौशल बने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता

हिंदी फिल्म 'पैडमैन' को सामाजिक मुद्दों पर बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म घोषित किया गया। आदित्य धर को 'उरी: सर्जिकल स्ट्राइक' के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार मिला जबकि आयुष्मान खुराना और विक्की कौशल को 'अंधाधुन' तथा 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' में अपने प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार संयुक्त रूप से मिला।

अमिताभ बच्चन होंगे दादा साहब फाल्के अवॉर्ड 2019 से सम्मानित, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू करेंगे सम्मानित

कीर्ति सुरेश बनी सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री

कीर्ति सुरेश को तेलुगु फिल्म 'महानति' में बेहतर प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री की ट्रॉफी के लिए चुना गया, जबकि मराठी फिल्म 'पानी' को पयार्वरण संरक्षण के लिए सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार दिया गया। कन्नड़ फिल्म 'ओन्डाला इराडाला' को राष्ट्रीय एकता पर सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के लिए चुना गया और उत्तराखंड को फिल्मों के लिए सबसे अनुकूल राज्य का पुरस्कार प्रदान किया गया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2EGFG1g
अमिताभ बच्चन होंगे दादा साहब फाल्के अवॉर्ड 2019 से सम्मानित, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू करेंगे सम्मानित अमिताभ बच्चन होंगे दादा साहब फाल्के अवॉर्ड 2019 से सम्मानित, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू करेंगे सम्मानित Reviewed by N on December 22, 2019 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.