test

श्रीदेवी पर लिखी किताब के लांच पर इमोशनल हुए बोनी कपूर, दीपिका ने लगाया गले


बोनी कपूर ने हाल ही दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर में श्रीदेवी पर लिखी गई 'श्रीदेवी : द एटरनल स्क्रीन गॉडेस' को लॉन्च किया। इस मौके पर दीपिका पादुकोण और निर्देशक गौरी शिंदे भी मौजूद थी। पत्नी को याद कर बोनी काफी इमोशनल होते नजर आए। दीपिका ने श्रीदेवी और खूद से जुड़ी कुछ यादें शेयर की तो बोनी स्टेज पर ही रो पड़े और एक्ट्रेस को गले लगा लिया। इस किताब के लॉन्‍च पर बोलते हुए दीपिका ने कहा, 'ये शाम मेरे लिए खट्टी-मीठी है। हम उन्‍हें (श्रीदेवी) याद करते हैं। लेकिन मैं खुद को भाग्‍यशाली समझती हूं कि परिवार ने इस काम के लिए मुझे चुना।
Viral: योगा करते हुए दिखाई दिए तैमूर अली खान, तस्वीरों में दिखे इतने क्यूट की आपकी नज़रे ना हटें
Deepika Padukone
जब बोनी जी ने मुझे इस किताब को लॉन्‍च करने के लिए पूछा तो मैंने इसलिए हां नहीं कहा क्‍योंकि ये श्रीदेवी जी की किताब है। बल्कि मैंने हां इसलिए कहा क्‍योंकि ये उस इंसान के बारे में है जिन्‍हें मैं निजी तौर पर बहुत पसंद करती हूं। मेरे करियर की शुरुआत से ही बोनी जी और श्रीदेवी मैम वो पहले इंसान हैं जो मेरे चैंपियन रहे हैं। 2007 से ही जब भी मेरी कोई फिल्‍म रिलीज होती थी, बिना देरी के वे मुझे पर्सनल मैसेज भेजते थे जो आज भी मेरे पास हैं।'
बॉलीवुड की डिंपल गर्ल ने आगेे कहा, 'अगर श्रीदेवी जी और बोनी जी मेरी किसी परफॉर्मेंस की तारीफ करते थे तो मैं समझ जाती थी कि मुझे इसके लिए अवॉर्ड मिल रहा है। शायद साउथ इंडियन कनेक्‍शन के चलते मैं उनसे निजी स्‍तर पर भी जुड़ी हुई थी। हमारे संबंध इतने नजदीकी थे कि हम घर के स्‍टाफ से जुड़े मुद्दों पर भी बात कर लेते थे।' आखिर में दीपिका ने बोनी की तरफ मुड़कर कहा, 'ये अवसर मुझे देने के लिए आपका शुक्रिया।' ये सुनते ही वहां इमोशनल हुए बोनी कपूर ने दीपिका को गले लगा लिया।
Deepika Padukone

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2qVYNBz
श्रीदेवी पर लिखी किताब के लांच पर इमोशनल हुए बोनी कपूर, दीपिका ने लगाया गले श्रीदेवी पर लिखी किताब के लांच पर इमोशनल हुए बोनी कपूर, दीपिका ने लगाया गले Reviewed by N on December 02, 2019 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.