नई दिल्ली | करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) इंटरनेट सेंशन बन चुके हैं ये तो आप जानते ही हैं। उनकी क्यूटनेस पर मीडिया के कैमरों की नज़र हमेशा रहती है। हाल ही में तैमूर की एक फोटो कुछ छोटे बच्चों के साथ वायरल हो रही है। इस तस्वीर में तैमूर कुछ छोटे बच्चों के साथ योग सीखते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि इससे पहले भी तैमूर की जिम और योगा क्लासेस से फोटोज़ और वीडियोज सामने आ चुके हैं।
कुछ दिनों पहले ही तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) और करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) की शेफ की ड्रेस में फोटो सामने आई थी। खबर थी कि तैमूर मम्मी करीना के साथ कप केक्स बनाना सीख रहे हैं। तैमूर की हर तस्वीर और वीडियो को पसंद किया जाता है। पहले भी तैमूर की योगा वीडियो सामने आ चुकी है जो फैंस को खूब पसंद आई थी। अब तैमूर की योगा पोजिशन की वायरल फोटो छाई हुई है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2DFZr8E
No comments: