नई दिल्ली | मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के अफेयर की खबरे लगातार सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में मलाइका के बर्थडे पर अर्जुन ने उनके साथ खास फोटो पोस्ट कर अपने प्यार का ऐलान भी कर दिया था। अब फैंस दोनों की शादी का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं। रिसेन्टली, अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा से शादी के सवाल पर बताया कि उसमें थोड़ा वक्त है लेकिन जब भी करेंगे वो मीडिया को जरुर बताएंगे।
अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने एक इंटरव्यू के दौरान पर्सनल लाइफ से जुड़ी कई बाते शेयर की। उन्होंने कहा कि लाइफ की ऐसी सिचुएशन के साथ एडजस्ट करने के लिए उन्हें थोड़ा टाइम लगा। अर्जुन ने ये भी कहा- ये वो कीमत है जो आप स्टारडम के लिए चुकाते हैं। अगर किसी को नहीं पसंद तो वो गलत प्रोफेशन में हैं। मैं किसी को मेरी पर्सनल लाइफ के बारे में लिखने से रोक नहीं सकता क्योंकि यहां कुछ ऐसी ऑडियंस भी हैं जिन्हें बहुत कुछ जानने की एक्साइटमेंट रहती है। मैं इसके साथ ओके हूं तब तक जब तक वो इस बारे में इज्जत से बात कर रहे हैं। अर्जुन कपूर जल्द ही फिल्म आशुतोष गोवारिकर की फिल्म पानीपत में दिखाई देंगे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Rbplte
मलाइका अरोड़ा से शादी पर अर्जुन कपूर का आ गया जवाब, कहा- मीडिया से छिपाने वाली बात नहीं
Reviewed by N
on
December 02, 2019
Rating:
No comments: