नई दिल्ली | प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) की शादी की पहली सालगिराह की हर तरफ धूम मची हुई है। 1 और 2 दिसंबर को दोनों ने हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी की थी। प्रियंका ने निक के साथ रविवार को शादी की पहली मैरिज एनिवर्सरी सेलिब्रेट की। ऐसे में जंहा उन्हें फैंस की तरफ से ढेरों बधाईयां मिली वहीं एक फैन ने उन्हें बहुत स्पेशल गिफ्ट दे दिया। इस फैन का दिया गया गिफ्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
हाल ही में प्रियंका ने मदरहुड को लेकर बताया था कि उन्हें बच्चे बिल्कुल चाहिए लेकिन अभी उन्होंने इसके बारे में नहीं सोचा है। प्रियंका ने ये भी कहा था कि उनके अपने खुद के कुछ टारगेट्स हैं इसलिए अभी इसका सही वक्त नहीं आया है। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा जोनस (Priyanka Chopra Jonas) और निक जोनस (Nick Jonas) ने पिछले साल 1 और दिसंबर को जोधपुर के उमेद भवन पैलेस में शादी की थी। शादी में परिवार के खास लोग ही शामिल हुए थे। इसके बाद दोनों ने शादी का रिसेप्शन दिया था जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) भी पहुंचे थे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2P5PM0y
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की लाइफ में कंहा से आया ये न्यूबॉर्न बेबी? वायरल हो रही फोटो
Reviewed by N
on
December 02, 2019
Rating:
No comments: