नई दिल्ली। चंकी पांडे (chunky pandey) की बेटी अनन्या पांडे (ananya pandey) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अनन्या (ananya pandey) नेपोटिजम पर अपना राय बताते नजर आ रही हैं। अनन्या का कहना है कि उनके पिता ने धर्मा के साथ बहुत काम किया है लेकिन उन्हें कभी करण जौहर के पॉपुलर शो Koffee With Karan में जाने का मौका नहीं मिला। ये उनका अपना स्टग्रल ही है। अनन्या के इस वीडियो के वायरल होने के बाद उन्हें लोगों ने ट्रोल करना शुरू कर दिया।
अन्नया के इतना कहने के बाद सिद्धांत चतुर्वेदी ने भी नेपोटिजम पर अपनी राय दी। उन्होंने गली ब्याय स्टाइल में कहा - ‘हां सबकी अपनी जर्नी है। सबका स्ट्रगल अलग होता है। पर डिफरेंस बस यही है कि जहां हमारे सपने पूरे होते हैं वहां से इनका स्ट्रगल शुरू होता है।’ एक साइलेंस के बाद सब सिद्धांत की बात को स्वीकारते हैं और हामी भरते हैं।इसके बाद सिद्धांत चतुर्वेदी कुछ ऐसा कह देते हैं कि सोशल मीडिया पर उनकी खूब तारीफ हो रही है। सिद्धांत की इसी बात ने फैंस का दिल जीत लिया है। सोशल मीडिया पर सब उनकी तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा - लड़का जब भी मुंह खोलता है कुछ बड़ा ही बोलता है। एक दूसरे यूजर ने लिखा- वाह क्या बात कही लाख टके की बात।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/37AcZzQ
No comments: