test

जब बचपन में एक लड़का दीया मिर्जा का करता था पीछा, तो एक्ट्रेस ने अपने तरीके से कर दी थी बोलती बंद

नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा (Dia Mirza) ने हाल ही में एक चौंकाने वाली बात बताई है। हालांकि उन्होंने ये बात महिलाओं के सशक्तीकरण को लेकर ही कही है। उन्होंने कहा है कि किसी से डरने की ज़रूरत नहीं है बल्कि उसका सामना करना ज़रूरी है। दीया ने अपने बचपन की बात साझा करते हुए कहा कि जब वो छोटी थी उस दौरान एक लड़का उनका पीछा करने लगा था। दीया उस वक्त हैदराबाद में अपने घर में रहा करती थी उसी समय एक लड़के की नज़र उनपर थी। लेकिन दीया ने उसे ऐसा मज़ा चखाया कि फिर दोबारा उसने ऐसी हिम्मत नहीं की।

दीया मिर्जा (Dia Mirza) ने बताया- हैदराबाद में मुझे एक लड़का स्टॉक करता था। तो मैं डरी नहीं बल्कि उसका सामना करते हुए मैंने जाकर लड़के का नाम पूछा। जिसका लड़का कोई जवाब तक नहीं दे पाया। इसीलिए किसी को भी डरने की ज़रूरत नहीं होती। इसमें किसी भी तरह की कोई शर्म की बात नहीं है। अगर हमें इस समस्या को खत्म करना है तो हमें ही सशक्त बनना होगा। इस तरह की चीज़े लगातार हो रही हैं जो नहीं होनी चाहिए। इन्हें बंद करने के लिए हमें बदलाव लाना होगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2vlMbW6
जब बचपन में एक लड़का दीया मिर्जा का करता था पीछा, तो एक्ट्रेस ने अपने तरीके से कर दी थी बोलती बंद जब बचपन में एक लड़का दीया मिर्जा का करता था पीछा, तो एक्ट्रेस ने अपने तरीके से कर दी थी बोलती बंद Reviewed by N on January 25, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.