नई दिल्ली | कपिल शर्मा अपनी कॉमेडी के लिए हर तरफ जाने जाते हैं। हाल ही में वो उमंग 2020 के कार्यक्रम में पहुंचे थे जहां सलमान खान से उन्होंने एक बड़ा ही अजीबो-गरीबो सवाल पूछ डाला। दबंग खान भी हर सवाल का जवाब बड़ी ही बेबाकी से देते हैं। अब सलमान के जवाब वाला ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। कपिल शर्मा ने सलमान से पूछा कि आपको तो इतनी सारी लड़किया पसंद करती हैं, सोशल मीडिया पर मैसेज करती होंगी लेकिन क्या आपने कभी किसी लड़की को मैसेज किया है या किसी की प्रोफाइल पर जाकर उसकी फोटो जूम करके देखी हो।
सलमान खान ने इसपर जवाब दिया- मैंने ऐसा तो कभी नहीं किया लेकिन कटरीना की सारी फोटोज़ को मैं हमेशा जूम करके देखता हूं। जिसके बाद सभी वहां हंसने लगते हैं, कटरीना कैफ खुद भी ज़ोर से हंसती हैं। सलमान का ये वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहा है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2uz06b2
सलमान खान ने खुद को लेकर किया बडा़ खुलासा, कहा- कटरीना की हर फोटो को करीब से देखते हैं
Reviewed by N
on
January 25, 2020
Rating:
No comments: